दो-दो नाले, करोड़ों का खर्च… फिर भी पानी में डूबी स्तूप रोड! अस्पताल परिसर में घुसा पानी

रिपोर्ट : नसीम खान Live khabar india सांची : दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बारिश के पानी की निकासी के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया गया था। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन ने भी करीब पौने तीन करोड़ रुपये की लागत से एक और नाले का निर्माण कराया। बावजूद इसके रविवार सोमवार रात को हुई बारिश के बाद स्तूप रोड सहित नगर के कई प्रमुख मार्ग जलमग्न हो गए। स्तूप रोड पर भरा बारिश का पानी अस्पताल परिसर तक पहुंच गया, वहीं बिजली केंद्र भी पानी की चपेट में आने से बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई।
जानकारी के अनुसार सांची ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी होने के बावजूद बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से जूझता रहा है। पूर्व में बारिश का पानी सड़कों और कई घरों तक पहुंच जाता था, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया गया। लेकिन इसके बाद भी जलभराव की समस्या दूर नहीं हुई।
इसके बाद नगर परिषद प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के समकक्ष करीब पौने तीन करोड़ रुपये की लागत से दूसरे नाले का निर्माण कराया गया। लंबे इंतजार के बाद जब बारिश शुरू हुई तो महज दो दिनों की बारिश ने दोनों नाला निर्माण की व्यवस्था की पोल खोल दी। दो-दो नाले होने के बावजूद बारिश का पानी नालों तक नहीं पहुंच सका और स्तूप रोड पर पूर्व की तरह पानी ही पानी नजर आया। हालात इतने खराब रहे कि पानी अस्पताल परिसर तक पहुंच गया। वहीं बिजली केंद्र में पानी भरने से विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। इस जलमग्न क्षेत्रों का नगर परिषद अध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया तथा कर्मचारियों को जलनिकासी व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश दिये ।
इसी तरह रामलीला मैदान क्षेत्र तथा वार्ड क्रमांक 5 और 15 के मुख्य मार्ग भी बारिश के पानी से जलमग्न हो गए। करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए दो-दो नाले भी यदि बारिश के दौरान पानी की निकासी नहीं कर पा रहे हैं तो इन निर्माण कार्यों की उपयोगिता पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। लगातार जलभराव ने नगर की जल निकासी व्यवस्था के साथ ही विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवालिया निशान लगा दिया है।
बारिश में अनीता पाल के घर का छप्पर गिरा
भारी बारिश के चलते वार्ड क्रमांक 15 निवासी अनीता पाल के घर का टीन का छप्पर भी नीचे जा गिरा। अनीता अपनी बेटी के साथ घर में रहती हैं। रात में तेज बारिश के दौरान अचानक टीन शेड गिरने से घर के अंदर पानी भर गया और घरेलू सामान खराब हो गया। गनीमत रही कि हादसे में अनीता और उनकी बेटी को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। छप्पर गिरने के बाद बारिश का पानी लगातार घर के अंदर आता रहा, जिससे घर का सामान भीगकर खराब हो गया।
करोड़ों के नाले और फिर भी जलभराव—बारिश ने व्यवस्था के दावों की हकीकत सामने ला दी।

editornaseem

Related Posts

सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

नसीम खान सांची,,, सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने ऐतिहासिक महत्व के सतधारा स्तूप का विशेष भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बौद्ध धरोहरों और प्राचीन…

वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

नसीम खान सांची,,, नगर में लगातार चल रहे सीसी रोड निर्माण के तहत आज वार्ड नं. 13 में एनएच से गणपत साहू के मकान तक सीसी रोड निर्माण का भूमि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति को दी विदाईगणेशोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति को दी विदाईगणेशोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार

शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार