विदिशा में छात्रा का धरना: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गांधी चौक पर बैठीं शिवानी, प्रशासन ने समझाइश देकर भेजा घर

रिपोर्ट: राहुल चिड़ार, लाइव खबर इंडिया | विदिशा
विदिशा। दिल्ली में विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन और उन पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में विदिशा की छात्रा शिवानी मंगलवार दोपहर गांधी चौक (नीमताल) पर धरने पर बैठ गईं। छात्रा अपने साथ विभिन्न मांगों और सवालों से जुड़े स्लोगन लेकर पहुंची थीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
छात्रा शिवानी का कहना है कि छात्र देश का भविष्य हैं, लेकिन दिल्ली में छात्रों के साथ हुई घटना बेहद दुखद और असहनीय है। उनका कहना है कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास नहीं होना चाहिए और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है।
धरने की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला पुलिसकर्मियों की भी मौके पर तैनाती की गई। अधिकारियों ने छात्रा से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी और बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन किए जाने पर लागू कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी।
प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रा को आश्वस्त किया कि उनकी बात संबंधित स्तर तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद छात्रा ने अपना धरना समाप्त कर दिया और उन्हें घर भेज दिया गया। गांधी चौक पर हुए इस विरोध प्रदर्शन की शहर में दिनभर चर्चा होती रही।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नसीम खानसांची,,, रेलवे स्टेशन मार्ग पर करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित नगर परिषद के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा