नगर परिषद को सबसे अधिक राजस्व देने वाली हेडगेवार कॉलोनी बदहाल, पहली बारिश में खुली करोड़ों के विकास कार्यों की पोल

नसीम खान रायसेन
Sanchi,,, नगर परिषद की सबसे अधिक राजस्व देने वाली हेडगेवार कॉलोनी आज मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। वर्षों पहले नगर परिषद द्वारा विकसित की गई इस कॉलोनी के रहवासी जल निकासी, टूटी सड़कों, गंदगी और पेयजल संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। हाल की बारिश ने कॉलोनी में कराए गए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार हेडगेवार कॉलोनी नगर परिषद की प्रमुख आवासीय कॉलोनी होने के साथ परिषद के लिए सबसे अधिक आय का स्रोत मानी जाती है। इसके बावजूद यहां नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जलभराव और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी में करोड़ों रुपये की लागत से सड़कें, नाले और नालियां बनाई गईं, लेकिन पहली ही बारिश में इनकी वास्तविक स्थिति सामने आ गई। कई स्थानों पर सड़कें पानी में डूब गईं, गड्ढे बन गए और लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। कुछ स्थानों पर नालियों का स्तर मकानों से भी ऊंचा होने के कारण वर्षा का पानी उनमें पहुंच ही नहीं पाता, जिससे घरों के आसपास जलभराव की स्थिति बन जाती है।
कॉलोनीवासियों ने बताया कि पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा कई स्थानों पर सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं, लेकिन लंबे समय से उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। इससे लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका यह भी कहना है कि समस्याओं के समाधान के लिए कई बार आवेदन दिए गए, धरना-प्रदर्शन भी किए गए, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका।
नगर परिषद में लंबे समय से उपयंत्री का पद रिक्त होने के कारण तकनीकी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में विकास कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता पर भी प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।
कॉलोनीवासियों की शिकायत पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार एवं सीएमओ रामलाल कुशवाहा ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के अधिकारियों को तत्काल बुलाकर सड़कों की मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। कंपनी के अधिकारियों ने वरिष्ठ कार्यालय से स्वीकृति प्राप्त कर सीसी सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
अब कॉलोनीवासियों की निगाहें आश्वासनों पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाले विकास कार्यों पर टिकी हैं।

Live Khabar india

editornaseem

Related Posts

अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार