अंचल के सपूतों ने माटी का रखा मान… गृह निर्माण मंडल कमिश्नर सत्यनारायण राठौर के प्रयास से मिला संभागीय मुख्यालय का तोहफा

जिला शक्ति से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

अपना सपूत जब सफलता के शिखर पर हो तो अनायास बढ़ता है हमारा सम्मान… अधिवक्ता चितरंजय

अपना सपूत जब सफलता के शिखर पर पहुंचता है तो उसका सकारात्मक परिणाम अपने आप अनायास ही अपने लोगों को मिल जाता है यह बात अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने गृह निर्माण मंडल का संभागीय मुख्यालय सक्ती में स्थापित होने की आदेश पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि मंडल संभागीय मुख्यालय पूर्व जिले जांजगीर में स्थापित हो रहा था उसे सक्ती क्षेत्र के दो सपूतों और वर्तमान जिलाधीश नूपुर राशि पन्ना के व्यक्तिगत रुचि से सक्ती में स्थापित किया जावेगा।
इस संबंध में ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के वर्तमान आयुक्त एवम आई ए एस अधिकारी सत्यनारायण राठौर और उप आयुक्त अजीत पटेल दोनों स्थानीय व्यक्ति होने के साथ जन्मभूमि के प्रति उनके अपनापन वा लगाव ही मंडल का संभागीय मुख्यालय सक्ती बनने में अहम भूमिका साबित हुई।
इस दिशा में वर्तमान जिलाधीश के सतत प्रयास ने दोनों अधिकारियों के लिए इस उपलब्धि के लिए उत्प्रेरक का कार्य किया वरना जेठा मुख्यालय की तरह सक्ती की उपेक्षा सुनिश्चित थी।
इस संबध में जानकारी मिलते ही दोनों अधिकारियों के स्वजनों के साथ समाज के प्रमुख लोगों ने अपने सपूतों को साधुवाद देते हुए उनके माटी प्रेम के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए बताया कि उनके प्रयास से समाज के लोग अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आज अपने निज समाज के अधिकारियों और जिलाधीश को धन्यवाद व बधाई देने वालों में राठौर समाज के प्रमुख श्याम राठौर, अर्जुन राठौर, देवेंद्र राठौर, अनिल राठौर, परमेश्वर आदि के साथ अघरिया समाज के अधिवक्ता चितरंजय पटेल, रेशम पटेल, डमरूधर पटेल आदि शामिल रहे।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, बेटियों और युवाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

लोकेशन : जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़संवाददाता : दिलेश्वर चौहान मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़