अतिक्रमण हटाने, स्टेशन से स्तूप गेट तक सौंदर्यीकरण और गीता भवन निर्माण की दिशा में तेज हुई तैयारियां

नसीमखान सांची

सांची के विकास को मिली रफ्तार, योजनाओं पर शुरू हुआ प्रशासनिक पत्राचार

सांची,,, भोपाल में आयोजित केंद्रीय कृषि मंत्री एवं विदिशा-रायसेन सांसद शिवराज सिंह चौहान की समीक्षा बैठक के बाद सांची नगर के विकास से जुड़ी योजनाओं ने गति पकड़ ली है। नगर परिषद और प्रशासनिक अमले ने विभिन्न विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पत्राचार और आवश्यक औपचारिकताओं की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, समीक्षा बैठक में सांची विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामलाल कुशवाहा भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष ने सांची के सौंदर्यीकरण, समग्र विकास, नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने तथा गीता भवन निर्माण संबंधी प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखे थे।
बैठक के बाद प्रशासनिक स्तर पर इन प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाने की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार की जा रही है तथा उन्हें नोटिस जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। साथ ही सार्वजनिक घोषणा (मुनादी) के माध्यम से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील करने की भी तैयारी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर राजस्व विभाग, पुलिस और नगरीय प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई भी प्रस्तावित है।
इसी क्रम में सांची रेलवे स्टेशन से स्तूप प्रवेश द्वार तक के मार्ग के सौंदर्यीकरण की योजना पर भी कार्य तेज कर दिया गया है, जिससे नगर की पर्यटन छवि को और आकर्षक बनाया जा सके।
वहीं, गीता भवन निर्माण के लिए रेशम केंद्र की भूमि के हस्तांतरण की प्रशासनिक प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। प्रस्तावित परियोजना करोड़ों रुपये की लागत से साकार होने की संभावना जताई जा रही है।
यदि सभी प्रस्ताव समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतरते हैं, तो आने वाले समय में सांची के विकास और पर्यटन स्वरूप में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार