अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सांची रेलवे स्टेशन सहित देशभर के 554 रेलवे स्टेशनों का पुर्नविकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज और अंडरपास का शिलान्यास/उद्घाटन किया गया।

नसीम खान सांची

सांची स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री रमाकांत भार्गव, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, स्थानीय जनप्रतिनिधि, श्री राकेश शर्मा और रेलवे विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रायसेन जिले के सांची रेलवे स्टेशन का 8.5 करोड़ रू की लागत से पुर्नविकास किया जाएगा। इस योजना के तहत रेलवे स्टेशन में स्थानीय कला संस्कृति के तत्वों के साथ स्टेशन का आंतरिक सौंदर्यीकरण, सेटेलिटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण और विकास, हाईलेवल प्लेटफार्म, स्टेशन पहुंच मार्ग के नवीन सड़क, पैदल मार्ग सहित अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगीं। स्टेशनों के पुर्नविकास से यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी और साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’