अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध आबकारी बरेली की कार्यवाही

देवेन्द्र तिवारी रिपोर्टर

रायसेन,
जिले में अवैध मदिरा का व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री दुबे के निर्देशों के परिपालन में सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती वंदना पाण्डेय के निर्देशन में तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सुदीप तोमर के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा व्यवसाय, विनिर्माण, संग्रहण एवं परिवहन आदि के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत गठित टीम-1 के सहयोग से आज दिनांक 25 अगस्त को वृत्त बरेली के आबकारी उपनिरीक्षक श्री राजेश विश्वकर्मा द्वारा प्राप्त विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर बाड़ी थानांतर्गत स्थित ग्राम केबलाझिर में दविस देकर कार्यवाही की गई।
आबकारी दल द्वारा आरोपीया राधा बाई एवं पूजा बाई रायसिख के रिहायसी मकानो पर दविस देकर दोनों को 05-05 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया तथा केबलाझिर के पहाड़ी में दविस देकर 5 ड्रामों में भरा करीबन 480 किलोग्राम अवैध मदिरा निर्माण हेतु महुआ लाहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। साथ ही उसी स्थान से एक केन में भरी 15 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। इसके उपरांत ग्राम कासिया पाटनी पहुँच विशना बाई एव शिवानी बाई रायसिख के रिहायसी मकानों पर दविस देकर इन दोनों को 10-10 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया तथा कासिया पाटनी के पहाड़ी नाला के किनारे दविस देकर 6 ड्रमो में भरा करीबन 425 किलोग्राम अवैध शराब बनाने हेतु तैयारशुदा महुआ लाहन सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया। उसी स्थान से एक केन में भरी 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा को मौके पर विधिवत जप्त किया।
इस कार्यवाही में चार लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा दो प्रकरण अज्ञात आरोपीगण के विरूद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन धारा 34(1)(क) (च) के तहत कुल 6 प्रकरण कायम किए गए। जिसमें कुल 65 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की जाकर कब्जा आबकारी लिया गया एवं 905 किलोग्राम महुआ लाहन सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। जप्त की गई मदिरा एवं लाहन का बाजार मूल्य 103500 रू आंकलित किया गया है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त ओबेदुल्लागंज श्री संदीप द्विवेदी, आरक्षक मो. माजिद खान, श्री रामस्वरूप पटेल तथा सैनिक श्री कमलेश मर्सकोले, श्री बैनी गुप्ता, श्री रामकुमार पचौरी एवं राजेश शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार