अव्यवस्थित वाहनों से मुश्किल में राहगीर।

नसीमखान

सांची,,, वैसे तो इस नगर में छोटे बडे वाहनों की दौड़ भाग दिखाई देती हैं परन्तु यह वाहनों से तब परेशानी उठानी पड़ती है जब जहाँ चाहे वाहनों की पार्किंग हो जाती हैं जिससे सडको पर चलने वाले राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है पुलिस का भय कहीं दिखाई नहीं देता ।
जानकारी के अनुसार इस नगर की प्रसिद्धि से सभी अच्छी तरह वाकिफ है परन्तु इस नगर में वाहन चालकों की मनमर्जी से लोगों को खासी परेशानी तब उठाने मजबूर होना पडता हैं जब वाहन चालक अपने वाहनों को बीचोबीच सडको पर खडे कर मौजमस्ती मे मस्त हो जाते है इस नगर में कहीं कोई यातायात के नियमों को सरेआम दरकिनार कर धज्जियां उड़ाते दिखाई दे जाते है इतना ही नहीं इसका उदाहरण राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी खुलेआम दिख जाता है ऐसा भी नहीं है और इन यातायात नियमों से पुलिस अनभिज्ञ हो बावजूद इसके पुलिस के सामने ही यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती रही हैं यहाँ तक कि शाम ढलते ही शराब दुकानों होटलों लाजो के सामने वाहनों का खडे होना आम हो चुका है अनेक बार इन सडको पर खडे होने वाले वाहनों से दुर्घटना भी घटित हो चुकी हैं शराब दुकानों के सामने वाहनों का कब्जा राष्ट्रीय राजमार्ग तक हो जाता हैं शराब माफिया के सामने पुलिस पूरी तरह नतमस्तक होती दिखाई देती हैं यही हाल होटल लाजो के पास पार्किंग का अभाव बना रहता है सडको पर वाहनों के खडे रहने का सिलसिला बदस्तूर जारी रहता है इन सडको पर खडे वाहनों पर पुलिस का शिकंजा पूरी तरह खत्म सा हो चुका है तथा यातायात नियमों को दरकिनार कर वाहन चालक अपनी मर्जी के अनुसार वाहनों को जहाँ चाहे खडे कर चलते बनते है कहीं न कहीं होटल लाजो शराब दुकानों के सामने मनमर्जी के चलते पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे है हालांकि वाहन चैकिंग के नाम पर पुलिस ने अपने चैक पाइंट विदिशा रोड एवं भोपाल रोड पर बना डाले है इन चैक पाइंट पर कभी स्थानीय पुलिस वाहनों की जांच करते दिखाई देती हैं तो कभी रायसेन यातायात पुलिस भी इन चैक पाइंट पर कब्जा जमाये वसूली करते दिख जाती हैं जांच के नाम पर वाहन चालक तो पुलिस के चंगुल में फंस जाते है परन्तु इन वाहन चालकों को पुलिस न तो यातायात नियमों से ही जागरूक कर पाती है न ही उन्हें अपनी गतिनियंत्रित करने ही सुझाव दे पाती है यही हाल नगर के तमाम मुख्य मार्ग सहित भीतरी क्षेत्र का बना हुआ है इतना ही नहीं पुलिस के सामने ही नाबालिग बच्चे वाहनों की तेजरफ्तार दौडा कर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखाई देते है अब नगर के वाहन चालकों मे पुलिस का भय पूरी तरह खत्म हो चुका है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर