आकाशीय बिजली के प्रभाव से बाधित हुई नेटवर्किंग व्यवस्था, आधार अपडेट कार्य भी प्रभावित

नसीमखान सांची

जनपद पंचायत परिसर सहित डिजिटल सेवाओं पर असर, ग्रामीणों को कई दिनों से करना पड़ रहा इंतजार
सांची,, विगत दिनों नगर में हुई तेज आंधी, बादलों की गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली के प्रभाव के बाद नगर की कुछ नेटवर्किंग एवं कम्प्यूटरीकृत व्यवस्थाएं प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। इसके चलते कई कार्यालयों में कार्य प्रभावित हुए तथा आधार अपडेट जैसी सेवाएं भी अस्थायी रूप से बाधित हो गईं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व शाम के समय अचानक मौसम बदलने के साथ तेज हवा, घने बादल और आकाशीय बिजली की तेज चमक एवं गड़गड़ाहट से नगर में भय का माहौल बन गया था। इसी दौरान जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में स्थापित सुरक्षा संरचना (छत्रि) पर बिजली के प्रभाव की बात सामने आई। प्रत्यक्ष रूप से किसी प्रकार की जनहानि या भवन क्षति की सूचना नहीं है, लेकिन इसके बाद कार्यालय के कम्प्यूटर एवं नेटवर्क आधारित कार्य प्रभावित होने की जानकारी मिली।
बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत परिसर स्थित लोक सेवा गारंटी केंद्र की कम्प्यूटरीकृत सेवाओं पर भी असर पड़ा, जिसके कारण आधार कार्ड अपडेट सहित कई कार्य अस्थायी रूप से बंद रहे। परिणामस्वरूप आसपास एवं दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणों को बार-बार लौटना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार कई दिनों से आधार संबंधी कार्य के लिए केंद्र पहुंच रहे हैं, लेकिन सेवाएं सुचारू नहीं होने से उन्हें समय और आर्थिक दोनों प्रकार की परेशानी उठानी पड़ रही है। दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों पर इसका अतिरिक्त प्रभाव देखने को मिला।
सूत्रों के अनुसार डिजिटल नेटवर्क प्रभावित होने से कार्यालयीन कार्यों की गति भी प्रभावित हुई। हालांकि कुछ वैकल्पिक कम्प्यूटर व्यवस्थाएं कर सीमित कार्य शुरू करने के प्रयास किए गए हैं।
वर्तमान समय में अधिकांश शासकीय सेवाएं डिजिटल माध्यमों पर आधारित होने के कारण ऐसे मामलों ने तकनीकी सुरक्षा और आपदा से बचाव संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा शुरू कर दी है। नागरिकों की अपेक्षा है कि संबंधित विभाग आवश्यक सुधार एवं सुरक्षा उपायों के साथ सेवाओं को शीघ्र सामान्य करें ताकि आमजन को राहत मिल सके।
बारिश और आकाशीय गतिविधियों के मौसम में तकनीकी ढांचे की सुरक्षा और वैकल्पिक व्यवस्था अब प्रशासनिक प्राथमिकता की दरकार बनी है

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार