आदिवासी महिलाओं के उत्थान के लिए वेलफेयर सोसाइटी ने आयोजित किया कार्यक्रम।

नसीम खान संपादक

आदिवासी महिलाओं के उत्थान के लिए वेलफेयर सोसाइटी ने आयोजित किया कार्यक्रम।
सांची,,, जनपद पंचायत सांची अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बारला में मप्र विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल एवं वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आदिवासी महिलाओं के उत्थान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार जप सांची अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बारला में आज मप्र विज्ञान प्रोद्योगिकी रमा देवी सोशल वेलफेयर सोसायटी ने सांची विकास खंड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बारला में विशेष शहरिया जाति की महिलाओं की जागरूकता के लिए पारंपरिक ज्ञान का प्रलेखीकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी एवं भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता मंजरी जैन एवं सामाजिक न्याय विभाग जनपद पंचायत अधिकारी ग्राम पंचायत सरपंच सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती जैन ने कहा कि हमारे जनजाति समाज की संस्कृति एवं उनका ज्ञान बहुत समृद्ध है इस समाज का औषधीय ज्ञान एवं सभ्यता संस्कृति इस देश को समृद्ध करने की भूमिका अदा कर सकती हैं तथा करेगी। जनजातिय समुदाय के विकास एवं उत्थान के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मां, नरेंद्र मोदी जी द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई गई है एवं भारत सरकार आदिवासियों के विकास एवं उत्थान के लिए संकल्पित है श्रीमती जैन ने उपस्थित सभी समुदायों के लोगों को नशामुक्त होने का संकल्प दिलाया एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी साझा की इस अवसर पर लोगों द्वारा अपनी समस्या बताने पर उन्होंने आश्वासन दिया । इस अवसर पर ग्रामीणों को संगीत एवं गायन के माध्यम से जागरूक किया गया संगीत एवं गायन कार्यक्रम सराहनीय रहे । इस अवसर पर हीरालाल गोहिया अमित लोधी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज सेवी एवं वरिष्ठ शिक्षक शहजाद खान ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया ।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार