आपदा प्रबंधन के तहत पग्नेश्वर में की गई बचाव एवं राहत कार्यो की मॉक ड्रिल

वसीम कुरैशी रिपोर्टर

बाढ़ में फंसे व्यक्ति को बचाने का किया अभ्यास
आपदा मित्रों, नागरिकों तथा छात्र-छात्राओं को भी दिया प्रशिक्षण

रायसेन,
रायसेन के समीप ग्राम पग्नेश्वर में अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे तथा होमगार्ड्स के डिस्ट्रिक्ट कमांडेन्ट श्री उमेश तिवारी की उपस्थिति में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा होमगार्डस के जवानों द्वारा आपदा प्रबंधन के बाढ़ की स्थिति होने पर राहत एवं बचाव कार्यो की मॉक ड्रिल की गई। एनडीआरएफ में इंस्पेक्टर श्री सुनील यादव के नेतृत्व में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा होमगार्डस जवानों के संयुक्त दल द्वारा बाढ़ में फंसे व्यक्ति की सूचना मिलने पर त्वरित रूप से राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर व्यक्ति को बचाने तथा उसे प्राथमिक उपचार देने का अभ्यास किया गया।
इस दौरान उपस्थित नागरिकों, आपदा मित्रों, एनसीसी छात्र-छात्राओं तथा स्कूली बच्चों को घरेलू चीजों प्लास्टिक केन, बॉटल आदि का इस्तेमाल करते हुए इंप्रोवाइज क्राफ्ट बनाना सिखाया गया। साथ ही पानी में डूब रहे व्यक्ति को किस प्रकार ड्राई रेस्क्यू तकनीक तथा वेट रेस्क्यू तकनीक के माध्यम से बचाकर किनारे तक या नाव तक लाना है, उसके पश्चात किस प्रकार डूबे हुए व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करना है यह बताया गया। इसी प्रकार बाढ़ से पहले, बाढ़ के दौरान या बाढ़ के पश्चात बरती जाने वाली सावधानियों एवं बचाव के बारे में भी बताया गया। इसके पश्चात विभिन्न प्रकार की शारीरिक चोट, हृदय आघात, सर्पदंश, बिजली का करंट लगने की स्थिति में प्राथमिक उपचार के बारे में भी जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीणों, आपदा मित्रों तथा छात्र-छात्राओं ने बताया कि बाढ़ की स्थिति होने पर किस प्रकार स्वयं को तथा दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं, यह जानने को मिला। यह हमारे लिए बहुत उपयोगी है तथा भविष्य में किसी न किसी रूप में आपदा में फंसे हुए व्यक्ति की मदद करने में सक्षम होंगे।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार