नगर परिषद और हां, से, स्कूल राष्ट्रीय गान के अपमान को लेकर आमने-सामने। इस मामले में नगर परिषद प्रशासन ने विद्यालय प्रशासन को थमाया नोटिस। नगर में चर्चा ने पकड़ा जोर

राघवेन्द्र श्रीवास्तव सुल्तानपुर

सुल्तानपुर–नगर सुल्तानपुर में एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है यह एक जिले का ऐसा पहला मामला है जहां स्कूल प्राचार्य को राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को लेकर नगर परिषद ने नोटिस थमाया हो !
यह मामला तब प्रकाश में आया जब नगर परिषद ने नगर की हायर सेकेंडरी संकुल केंद्र की प्राचार्य स्मिता कुमार रानू को राष्ट्रीय ध्वज अपमानना लेकर नोटिस थमाया है !
इसमें नगर परिषद ने कहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर परिषद द्वारा सामूहिक ध्वजारोहण को लेकर आपको आमंत्रित किया था , आपने बरसों पुरानी परंपरा का निर्वाह न करते हुए नगर परिषद ना आकर, हमारा अपमान किया है साथ ही जब नगर परिषद में राष्ट्रगान चल रहा था तभी आप नगर परिषद के सामने से अपने स्टाफ के साथ स्कूली बच्चों की रैली बैंड बाजा के साथ रैली निकालते हुए नगर परिषद के सामने से निकल गई ! इसमें राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है !
इसको लेकर नगर परिषद ने नगर की हायर सेकेंडरी स्कूल संकुल केंद्र प्राचार्य को नोटिस दिया है! एवं प्रतिलिपि जिला कलेक्टर रायसेन की ओर सूचनार्थ एवं कार्रवाई हेतु , आयुक्त लोक शिक्षण संचनालय भोपाल को एवं उचित कार्रवाई हेतु, जिला शिक्षा अधिकारी जिला रायसेन, नगर परिषद अध्यक्ष सुल्तानपुरसहित अन्य अधिकारियों को यह पत्र भेजा है !
इस तरह का पहला मामला -नगर परिषद सुल्तानपुर की बरसों से परंपरा रही है कि यहां नगर की शासकीय अशासकीय शासकीय संस्थाएं नगर परिषद ध्वजारोहण के पहले पहुंचती हैं जहां सभी शिक्षकों स्कूली बच्चों के बीच नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है इसके उपरांत राष्ट्रगान के बाद बच्चों को मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम होता है ! इस बार संकुल प्राचार्य द्वारा इस परंपरा का निर्वाह नहीं किया गया साथ ही जब नगर परिषद में राष्ट्रगान चल रहा था तभी वह अपने स्टाफ के साथ स्कूली बच्चों की रैली स्कूली बैंड बाजा के साथ लेकर नगर परिषद के सामने से निकलते देखी गई इसको लेकर नगर परिषद अध्यक्ष, कार्यक्रम में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष, एवं संस्था के समस्त पार्षद , बाकी वरिष्ठ नेता नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे नगर के हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य की इस तरह राष्ट्रगान के चलते नगर परिषद के सामने से निकलना उपस्थित लोगों को नागवार गुजरा !
क्योंकि राष्ट्रगान के समय ऐसा करना और वह भी किसी शासकीय संस्था और शैक्षणिक संस्था इसको लेकर नगर पालिका अधिकारी द्वारा प्राचार्य को राष्ट्रीय ध्वज एवं राष्ट्रगान की अपमान ना का नोटिस थमा दिया !
विधायक प्रतिनिधि हेमराज मीणा-ने कहा कि नगर परिषद द्वारा हर वर्ष नगर की सभी शासकीय अशासकीय संस्थाओं को नगर परिषद द्वारा सामूहिक कार्यक्रम हेतु आमंत्रण पत्र दिया जाता है जो इस बार भी दिया गया था प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम में न पहुंचने हुए राष्ट्रगान चलते समय नगर परिषद के सामने से अपनी संस्था के साथ निकालना ठीक नहीं है यह राष्ट्रगान का अपमान है !
नगर परिषद अधिकारी अशोक कैथल-बरसों से नगर परिषद में हायर सेकेंडरी स्कूल से प्राचार्य अपने स्टाफ एवं बच्चों के साथ नगर परिषद में ध्वजारोहण के समय आते थे इस बार उपस्थित नहीं हुए और साथ ही राष्ट्रगान नगर परिषद में चल रहा था और वह अपने स्कूली स्टाफ एवं बच्चों के साथ रैली के माध्यम से बैंड बाजों के साथ नगर परिषद के सामने से निकल गए इसको लेकर हमारे द्वारा प्रचार को नोटिस दिया गया है !
संकुल प्राचार्य स्मिता कुमार रानू-ने कहा कि पहली बात तो यह है की नगर परिषद द्वारा हमारी संस्था को आमंत्रण पत्र नहीं प्राचार्य के नाम आमंत्रण पत्र दिया गया है, साथ ही जिस दौरान मेरी रैली और मैं स्टाफ के साथ नगर परिषद के सामने से निकली थी तब वहां राष्ट्रगान नहीं चल रहा था !

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार