इफको-एमसी ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 185 मरीजों का हुआ परीक्षण।खून, ब्लड शुगर व ब्लड ग्रुप की जांच के साथ बुजुर्गों को स्टिक और वॉकर वितरित।

नसीमखान सांची
सांची,,,कृषक सेवा सहकारी समिति सांची परिसर में रविवार को इफको-एमसी (IFFCO-MC) एवं हेल्पेज इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लगभग 185 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की खून की जांच, ब्लड शुगर तथा ब्लड ग्रुप की जांच की गई। साथ ही बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों को सहायक उपकरण के रूप में स्टिक एवं वॉकर भी प्रदान किए गए, जिससे उन्हें चलने-फिरने में सुविधा मिल सके।
शिविर में डॉ. रवि श्रीवास्तव (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. पंकज कुमार (जनरल फिजिशियन), डॉ. जयश्री मिश्रा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. चंद्रमोहन मिश्रा (छाती रोग विशेषज्ञ) द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम में हेल्पेज इंडिया से श्रीमती दीप्ति जोशी, विवेक यादव एवं नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। वहीं इफको-एमसी से टीएमई ओमप्रकाश मेवाड़ा, एमडीए दीपक चंद्रवंशी, ब्रजेश कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, कृषक सेवा सहकारी समिति सांची के शाखा प्रबंधक इमरान जाफरी, प्रबंधक नरेश राजपूत सहित समिति का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीण एवं बुजुर्ग मरीजों को निःशुल्क उपचार और आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर सेवा का सराहनीय कार्य किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’