कलेक्टर ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
मालखरौदा सीएचसी में जल्द उपलब्ध कराए सिजेरियन आपरेशन की सुविधा – डीएम सक्ती

जिला शक्ति से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मालखरौदा विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सारसकेला, चिरौदी और पोता के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ केंद्रों को स्वच्छ तथा सुव्यवस्थित रूप से संचालन करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएचसी मालखरौदा के ऑपरेशन थियेटर में चल रहे उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया तथा जल्द ही सिजेरियन आपरेशन की सुविधा इस स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ सर्जन की पदस्थापना की जा चुकी है। जिसके उपरांत मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत आने वाले आमजनों को सामान्य और जटिल प्रसव की समस्त स्वास्थ्य सुविधाएं सीएचसी केंद्र में उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। साथ ही विकासखंड अंर्तगत आने वाले प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त किया जा रहा है। उल्लेखनीय है की प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी कलेक्टर के निर्देशन में चलाए जा रहे सर्व सक्ती अभियान के तहत अपने केंद्र अंतर्गत आने वाले आमजनों के बीच जाकर स्वास्थ्य जनचौपाल आयोजित कर रहें है और स्वास्थ्य के प्रति आमजनों को जागरूक कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर, मालखरौदा एसडीएम श्रीमती रजनी भगत ,बीएमओ डॉ के.के सिदार, डीपीएम श्रीमती अर्चना तिवारी तथा जनपद पंचायत मालखरौदा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर ने बताया कि नवीन जिला गठन उपरांत कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु विशेष अभियान की शुरुवात की गई है। जिसके अंतर्गत ग्राम स्तर में स्वास्थ्य चौपाल आयोजन कर स्वास्थ्य जागरूकता का प्रचार करते हुवे लोगो को जागरूक करना, स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना , स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर उन्नमुखीकरण किया जाना, मैदानी स्तर के स्वास्थ्य कर्मचारियों को विशेषज्ञ चिकित्सक से सीधे संपर्क स्थापित किया जाना आदि गतिविधियां शामिल है तथा इन समस्त गतिविधियों का सीधे अवलोकन कलेक्टर द्वारा किया जा रहा है।

Related Posts

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नसीम खानसांची,,, रेलवे स्टेशन मार्ग पर करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित नगर परिषद के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा