कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में नल जल योजना की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

नसीम खान संपादक

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित नल जल योजना की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जनपदवार जल जीवन मिशन, नल जल योजना के कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने पूर्ण हो चुकी नल जल योजनाओं तथा प्रगतिरत योजनाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रगतिरत कार्यो को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। गुणवत्ता के साथ कार्य नहीं करने वाले और विलम्ब करने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर श्री दुबे ने संचालित नल जल योजनाओं की समीक्षा करते हुए रख-रखाव और सुचारू संचालन के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठेकेदार के पास कम से कम चार वाहन होने चाहिए, जिससे कि रख-रखाव में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। कलेक्टर श्री दुबे ने पेयजल की समस्या होने पर किन नम्बरों पर सम्पर्क किया जाए, इसकी जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराने के लिए गॉवों में सार्वजनिक स्थलों पर दीवार लेखन कराने के संबंध में निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में अलग से कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने गैरतगंज क्षेत्र में मरम्मत के लिए तीन टीम, बेगमगंज तथा सिलवानी क्षेत्र में चार-चार टीम, बाड़ी क्षेत्र में पांच टीम, उदयपुरा क्षेत्र में तीन टीम तथा औबेदुल्लागंज क्षेत्र में चार टीम लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने ग्रीष्म काल में होने वाली पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए पृथक से बैठक रखने के भी निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा भी ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री सुदेश मालवीय द्वारा नल जल योजना तथा जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर