कलेक्टर श्री दुबे ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

नसीम खान

रायसेन,
रायसेन जिले में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” 16 दिसम्बर से 26 जनवरी तक नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में आयोजित की जा रही है। यह यात्रा नागरिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही पात्रतानुसार योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के लिए आयोजित की जा रही है। जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु सभी अधिकारी पूरी लगन और निष्ठा के साथ उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों को निर्धारित रूट चार्ट अनुसार निर्धारित दिवसों तथा स्थलों पर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित आयोजन किए जाने तथा इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान सहित अन्य योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने हेतु की गई तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने यात्रा कार्यक्रमों के दौरान खेलकूद, विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं संस्कृति कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में भी जानकारी ली। साथ ही सम्पादित की जाने वाली गतिविधियों की पोर्टल पर इन्ट्री कराए जाने के संबंध में भी जानकारी लेते हुए निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार सहित एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’