कलेक्टर श्री दुबे ने दिव्यांगजनों को बताया मतदान का महत्व

नसीम खान

मतदान हेतु दिव्यांगजनों को मिलने वाली सुविधाओं की भी दी जानकारी
रायसेन में दिव्यांगजनों के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

रायसेन,
जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन के समन्वय से आरंभ संस्था द्वारा रायसेन में दिव्यांगजनों के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा दिव्यांगजनों को मतदान का महत्व बताते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया।
कलेक्टर श्री दुबे ने उपस्थित दिव्यांगजनों से कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व होता है। मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार भी है और कर्तव्य भी। सभी मतदाताओं को अपने मतदान अवश्य करना चाहिए और इसके लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज होना जरूरी है। उन्होंने उपस्थित दिव्यांगजनों से मतदाता सूची में नाम होने की जानकारी लेते हुए बताया कि 31 अगस्त तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने के आवेदन लिए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री दुबे ने दिव्यांगजनों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जिन दिव्यांगजनों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, उनके नाम जोड़ने की कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि देश का प्रत्येक नागरिक चाहे वह दिव्यांग हो, वृद्धजन हो, बीमार हो, वह मतदान कर सकें इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा अनेक सुविधाएं दी गई हैं। दिव्यांगजनों के लिए भी निर्वाचन आयोग द्वारा अनेक सुविधाएं दी गई हैं। उन्होंने बताया कि जो दिव्यांगजन, वृद्धजन मतदान केन्द्र पर जाकर वोट डालने में सक्षम नहीं है, उन्हें घर पर ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके अलावा जो दिव्यांगजन मतदान केन्द्र पर आकर वोट डालना चाहते हैं, उनके लिए वाहन से मतदान केन्द्र तक लाने और वोट डालने के उपरांत वापस घर तक छोड़ने की सुविधा दी जाती है। मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगजनों, वृद्धजनों के लिए रैम्प, व्हील चेयर, पेयजल, बैठक व्यवस्था सहित अनेक सुविधा उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने मतदान करने के लिए दिव्यांगजनों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही दिव्यांगजनों द्वारा मतदान के संबंध में पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी किया। कलेक्टर श्री दुबे ने आरंभ संस्था द्वारा दिव्यांगजनों के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना भी की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, जिला पंचायत सीईओ तथा स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित संबंधित अधिकारी, आरंभ संस्था के प्रमुख श्री अनूप किशोर सहाय सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

मतदान करने की दिलाई शपथकलेक्टर श्री दुबे द्वारा सभी दिव्यांगजनों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान