कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों हेतु अधिकारियों को दिए निर्देशजिले में 15 अगस्त को हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

नसीमखान

रायसेन,
जिले भर में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। रायसेन में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय और भव्य आयोजन हेतु समय पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। जिला स्तरीय आयोजन भावी पीढ़ी के लिए ज्ञानवर्धक तथा उत्साहवर्धक हो जिससे वह स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए किए गए संघर्षों, त्याग और बलिदानों को समझें। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, एएसपी श्री कमलेश कुमार सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिये साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था, मैदान के समतलीकरण, बैरिकेटिंग, बैठक व्यवस्था, बिजली की निर्बाध आपूर्ति आदि के लिए दायित्व सौंपे गए। साथ ही माइक एवं साउंड व्यवस्था, मैदान की साज-सज्जा तथा बैठक व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिला स्तरीय समारोह में जिला पुलिस बल, एसएएफ, होम गार्ड, एनसीसी कैडेट आदि के द्वारा परेड की जाएगी। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया जाएगा। शासन के निर्देशों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहीदों के परिजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा लोकतंत्र के प्रहरियों को सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर शासन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय के साथ ही विकासखण्ड तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों में भी ध्वजारोहण किया जाएगा। सभी शासकीय भवनों में 14 एवं 15 अगस्त की रात्रि में रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान के तहत जिले में तिरंगा यात्रा आयोजन के संबंध में भी चर्चा की गई।

  • editornaseem

    Related Posts

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    सांची |नसीम खान रायसेन। सरकार जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की हकीकत कुछ…

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    Live khabar india नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को आयोजित एक प्रेस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! सांची के छात्रावास में व्यवस्थाओं की खुली पोल, निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा आरोप, बोले- छात्र प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई की होनी चाहिए जवाबदेही

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    किसान आंदोलन के बीच CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, किसानों के लिए बनी मंत्री समूह की समिति

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भोपाल में किसान आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ? देखें पूरा VIDEO

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप