कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की हिट एण्ड रन पीड़ित प्रतिकार योजना की समीक्षाआगामी एक सप्ताह में लंबित प्रकरणों को निराकृत करने के दिए निर्देश

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हिट एण्ड रन पीड़ित प्रतिकार योजना 2022 की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डे भी सम्मिलित हुए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने हिट एण्ड रन पीड़ित प्रतिकार योजना-2022 के तहत वर्ष 2024 से अभी तक के प्रकरणों तथा उनमें की गई कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही कर पीड़ितों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि हिट एण्ड रन पीड़ित प्रतिकार योजना के तहत वर्ष 2024 में अज्ञात वाहन से दुर्घटना के कुल 51 मामलों में 39 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है जिनमें से 22 मृतकों के परिवारजनों द्वारा एसडीएम और तहसील कार्यालय में आवेदन दिए गए हैं। इनमें से दो प्रकरणों में मृतकों के परिवारजनों को दो-दो लाख रू के मान से कुल चार लाख रू मुआवजा राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने आगामी सात दिवस में शेष प्रकरणों को निराकृत कर जिला स्तर पर भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसी अवधि में अज्ञात वाहन से दुर्घटना में घायल 28 व्यक्तियों में से 08 व्यक्तियों द्वारा आवेदन दिए गए हैं जिनमें से तीन घायलों को कुल 157500 रू मुआवजा राशि प्रदान की गई है। शेष प्रकरणों में कार्यवाही की जा रही है।
इसी प्रकार वर्ष 2025 में 01 जनवरी से 31 जुलाई 2025 तक अज्ञात वाहन से हुई 29 दुर्घटनाओं में 20 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। इनमें 12 मृतकों के परिवारजनों द्वारा एसडीएम या तहसील कार्यालय में आवेदन दिया गया है जिनमें निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। इसी अवधि में अज्ञात वाहन से दुर्घटना में 09 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए है तथा जिनमें से 06 व्यक्तियों द्वारा मुआवजे हेतु आवेदन दिया गया है जिस पर कार्यवाही की जा रही है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय, एएसपी श्री कमलेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान