कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने लापरवाह चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देशजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जिले में मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और अनमोल 2.0 की प्रगति, शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, एनआरसी, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, कायाकल्प, आयुष्मान भारत सहित विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सीएमएचओ तथा चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं का लाभ मरीजों को सुगमता से मिले।
उन्होंने सांची बीपीएम अंजू बेलवंशी को एएनसी रजिस्ट्रेशन कार्य और नाॅन कम्यूनिकेबल डिसीज की माॅनीटरिंग में उदासीनता बरतने पर पृथक-पृथक नोटिस जारी करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। साथ ही सात दिवस में जबाव प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। इसी प्रकार औबेदुल्लागंज बीएमओ डाॅ धर्मेन्द्र गौड को कार्य में लापरवाही बरतने पर भी नोटिस जारी करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी फील्ड पर जाएं और अधीनस्थ या मैदानी अमले के साथ बैठक कर कमियों को दूर कर मरीजों को बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि आगामी 15 दिवस में सभी कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए पूरी गंभीरता और निष्ठा से कार्यो को सम्पादित करें और सीएमएचओ 15 दिवस उपरांत टीएल बैठक में इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने एएनसी के कार्यो को नियमित रूप से सम्पादित करने के निर्देश देते हुए सभी बीएमओ को एएनसी स्तर पर बैठक लेने और 15 दिवस में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विकासखण्डवार मातृ मृत्यु प्रकरण वर्ष 2025-26 की समीक्षा की। सिलवानी विकासखण्ड में सर्वाधिक चार मातृ मृत्यु होने पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सिलवानी बीसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच की जाए और जिनका हीमोग्लोबिन 7.5 से कम है, उनकी काउंसलिंग की जाए। इसी प्रकार शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम की भी समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बच्चों का समय पर शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाए। सभी बीएमओ इसे गंभीरता से देखें और टीकाकरण के कार्य में सुधार लाएं।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने एनसीडी कार्यक्रम अंतर्गत विकासखण्डवार निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध की गई जांच और उपचार की समीक्षा की। उन्होंने सांची विकासखण्ड में निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध बेहद कम प्रगति होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा बीपीएम सांची अंजू बेलवंशी को नोटिस जारी करने के निर्देश सीएमएचओ दिए। साथ ही उदयपुरा, बाड़ी, बेगमगंज तथा गैरतगंज विकासखण्ड में जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए शेष हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की गति धीमी होने पर भी नाराजगी जाहिर कर सीएमएचओ को शीघ्र सभी पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। जिले में कुल लक्ष्य 896805 के विरूद्ध अभी तक 837628 कार्ड बनाए गए हैं जो कि लक्ष्य का 93.40 प्रतिशत है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन, सीएम हेल्पलाईन आदि की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सीएमएचओ डाॅ एचएन मांडरे, चिकित्सा अधिकारी, बीएमओ और डाॅक्टर्स उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव