केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया नगर परिषद के नवीन भवन का लोकार्पण1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बना कार्यालय भवन, जनसमस्याओं के समाधान और ट्रेन स्टॉपेज के प्रयास का दिया भरोसा

नसीम खान
सांची,,,नगर परिषद सांची के 1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन कार्यालय भवन का शुक्रवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधि-विधान से लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद पंचायत क्षेत्र के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में नगरवासी और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार, नवीन नगर परिषद भवन के लोकार्पण समारोह में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोलंकी, जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना पोर्ते, नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
जनता की समस्याओं का गंभीरता से करें समाधान
समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि सांची सहित पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है। बेघर लोगों को आवास उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि हर व्यक्ति के पास अपना घर हो। महिलाओं को आजीविका मिशन से जोड़कर उन्हें लखपति बनाने की दिशा में भी योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।
उन्होंने रेलवे स्टेशन, अस्पताल, स्कूल और नगर परिषद के नवीन भवन सहित क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। नगर परिषद के नवीन भवन के संबंध में उन्होंने कहा कि भवन तैयार हो गया है, लेकिन यहां बैठकर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे आम जनता की समस्याओं का गंभीरता से समाधान करें। शासकीय योजनाओं का लाभ हर गरीब व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
ट्रेन स्टॉपेज के लिए फिर करेंगे प्रयास
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सांची का रेलवे स्टेशन तैयार हो चुका है। यहां ट्रेनों के ठहराव के लिए पहले भी रेल मंत्री से चर्चा की जा चुकी है। अब एक बार फिर रेल मंत्री से मिलकर ट्रेन स्टॉपेज की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने सांची के स्तूपों के कारण क्षेत्र के लोगों को विकास एवं अन्य सुविधाओं का पूरा लाभ मिलने में आ रही कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संबंध में पर्यटन मंत्री से चर्चा कर स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
अच्छी शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर जोर
श्री चौहान ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीएम राइज स्कूल शुरू किए गए थे, जिनका नाम अब सांदीपनि कर दिया गया है। सरकार का प्रयास है कि विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा मिले और उन्हें निजी स्कूलों की ओर जाने की आवश्यकता न पड़े।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के आवागमन के लिए बसों की व्यवस्था के साथ निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, ताकि बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सरकारी नौकरियों और निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर हासिल कर सकें।
जनता को बताया अपना परिवार
केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सांची क्षेत्र की जनता उनका परिवार है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें छह बार सांसद चुना है। इस अवसर पर उन्होंने तत्कालीन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में बड़ी संख्या में लोगों को आवासीय पट्टे उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा एवं नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने भी संबोधित किया।

  • editornaseem

    Related Posts

    आज डेढ़ करोड़ की लागत से बने नगर परिषद भवन का लोकार्पण करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहानतीन मंजिला आधुनिक भवन में दुकानों, कक्षों और हॉल की व्यवस्था, रेलवे स्टेशन परिसर में होगा समारोह

    नसीम खानसांची,,, नगर को शुक्रवार 16 अक्टूबर को नवनिर्मित नगर परिषद कार्यालय भवन की सौगात मिलने जा रही है। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद…

    सांची में धर्ममय हुआ वातावरण, आज माँ स्कंदमाता की आराधना से गूंजे जयकारे।

    नसीम खानसांची,,, शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ऐतिहासिक नगरी सांची पूरी तरह धर्ममय हो उठी है। नगर में जगह-जगह माँ दुर्गा की मनोहारी झांकियां विराजमान हैं। झांकियों को आकर्षक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया नगर परिषद के नवीन भवन का लोकार्पण1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बना कार्यालय भवन, जनसमस्याओं के समाधान और ट्रेन स्टॉपेज के प्रयास का दिया भरोसा

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया नगर परिषद के नवीन भवन का लोकार्पण1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बना कार्यालय भवन, जनसमस्याओं के समाधान और ट्रेन स्टॉपेज के प्रयास का दिया भरोसा

    आज डेढ़ करोड़ की लागत से बने नगर परिषद भवन का लोकार्पण करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहानतीन मंजिला आधुनिक भवन में दुकानों, कक्षों और हॉल की व्यवस्था, रेलवे स्टेशन परिसर में होगा समारोह

    आज डेढ़ करोड़ की लागत से बने नगर परिषद भवन का लोकार्पण करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहानतीन मंजिला आधुनिक भवन में दुकानों, कक्षों और हॉल की व्यवस्था, रेलवे स्टेशन परिसर में होगा समारोह

    सांची में धर्ममय हुआ वातावरण, आज माँ स्कंदमाता की आराधना से गूंजे जयकारे।

    सांची में धर्ममय हुआ वातावरण, आज माँ स्कंदमाता की आराधना से गूंजे जयकारे।

    जिले के नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रहण किया पदभारजिला अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित शास.गतिविधियों और कार्यो के संबंध में की चर्चा

    जिले के नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रहण किया पदभारजिला अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित शास.गतिविधियों और कार्यो के संबंध में की चर्चा

    नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने कलेक्ट्रेट भवन में विभिन्न विभागों के कार्यालयों का किया निरीक्षणव्यवस्थित रिकार्ड संधारण और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश