ग्राम पंचायत भवन बनसुकली में सुनी गई पीएम मोदी के ‘मन की बात’

रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग
शहडोल/ प्रदेश व जिला भाजपा संगठन के निर्देशानुसार किसान मोर्चा प्रदेश व जिला के नेतृत्व में विधानसभा ब्यौहारी के मंडल सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन बनसुकली में माह के अंतिम रविवार 31 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुना गया।
इस अवसर पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रभारी बीरेंद्र पाण्डेय जिला संयोजक अंत्योदय प्रकोष्ठ एवं मुख्य अतिथि गुजरात सिंह, सह प्रभारी छोटेलाल चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आसपास के किसान भाइयों, माताओं और बहनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ग्राम पंचायत भवन में टेलीविजन के माध्यम से सभी ने पीएम मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के प्रभारी बीरेंद्र पाण्डेय ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला और ग्रामीणों से उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। श्री पाण्डेय ने अपने उद्बोधन बताया कि पीएम मोदी हर महीने रेडियो के जरिए देशवासियों से सीधा संवाद करते हैं। यह कार्यक्रम गांव-गांव तक सरकार की योजनाओं और प्रेरणादायक कहानियों को पहुंचाने का माध्यम बन रहा है। उपस्थित किसान भाइयों, मातृ शक्तियों के अलावा सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने की बात कही।कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत सदस्य गुजरात सिंह ने उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों को गमछा पहनाकर स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं सभी से इसी तरह से ऐसे कार्यक्रमों में सहभागी होने की अपेक्षा की। कार्यक्रम में भुवनेश्वर प्रसाद तिवारी, रामानंद मिश्रा, कामता प्रसाद चतुर्वेदी, रामाधार साहू, विदेश सिंह, रमाकांत पाण्डेय, देवलाल अगरिया,बबलू सिंह, लौकेश महरा, राधामोहन पाण्डेय एवं मुरली शुक्ला आदि की विशेष उपस्थिति में मन की बात कार्यक्रम सुना गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार