ग्रामीणों को लगातार नजर आ रहा तेंदुआ, पशुओं पर हमले की चर्चाओं से बढ़ी चिंतासांची स्मारक क्षेत्र में वन विभाग की 24 घंटे निगरानी, 14 कैमरा ट्रैप लगाए; रेस्क्यू के लिए पिंजरा तैयार

नसीम खान
सांची,,, सांची स्मारक क्षेत्र और आसपास के वन क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ समय-समय पर क्षेत्र में दिखाई देता रहा है। वहीं आसपास पालतू पशुओं पर तेंदुए द्वारा हमला किए जाने की घटनाएं भी सामने आने की बात कही जा रही है। इसके चलते ग्रामीणों के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ गई है।
तेंदुए के विचरण की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने मानव एवं वन्यजीव सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ा दी है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 14 कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। वहीं मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक (CWLW), भोपाल से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत तेंदुए के रेस्क्यू के लिए पिंजरा भी लगाया गया है।
वन विभाग का मैदानी अमला तेंदुए की गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी रख रहा है। कैमरा ट्रैप से प्राप्त फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण कर उसके आवागमन और विचरण क्षेत्र का पता लगाया जा रहा है। गतिविधियों के आधार पर रेस्क्यू दल द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सांची महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल होने के कारण वन विभाग द्वारा पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। विभाग ने नागरिकों से तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पीछे नहीं जाने, भीड़ नहीं लगाने और उसे उकसाने का प्रयास नहीं करने की अपील की है। साथ ही तेंदुए की सूचना तत्काल वन अमले को देने तथा सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारी प्रसारित करने से बचने को कहा है।
तेंदुए की लगातार मौजूदगी और पशुओं पर हमले की चर्चाओं के बीच अब ग्रामीणों की निगाह वन विभाग की निगरानी और सुरक्षित रेस्क्यू कार्रवाई पर टिकी है।

  • editornaseem

    Related Posts

    गणेशोत्सव को लेकर नगर में उत्साह, जगह-जगह सजेगी गणपति बप्पा की झांकीझांकी समितियों ने तैयारियां की पूरी, नगर परिषद ने सफाई व व्यवस्थाओं के लिए कसी कमर

    नसीम खानसांची,,, विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के आगमन को लेकर नगर में गणेशोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नगर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं विराजमान की जाएंगी,…

    वार्ड नं. 3 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, वार्डवासियों में हर्ष।

    नसीम खानसांची,,,नगर परिषद सांची द्वारा नगर के विकास कार्यों की श्रृंखला में आज एक और कदम बढ़ाया गया। नगर के वार्ड क्रमांक 3 में लंबे समय से लंबित सीसी रोड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रामीणों को लगातार नजर आ रहा तेंदुआ, पशुओं पर हमले की चर्चाओं से बढ़ी चिंतासांची स्मारक क्षेत्र में वन विभाग की 24 घंटे निगरानी, 14 कैमरा ट्रैप लगाए; रेस्क्यू के लिए पिंजरा तैयार

    ग्रामीणों को लगातार नजर आ रहा तेंदुआ, पशुओं पर हमले की चर्चाओं से बढ़ी चिंतासांची स्मारक क्षेत्र में वन विभाग की 24 घंटे निगरानी, 14 कैमरा ट्रैप लगाए; रेस्क्यू के लिए पिंजरा तैयार

    गणेशोत्सव को लेकर नगर में उत्साह, जगह-जगह सजेगी गणपति बप्पा की झांकीझांकी समितियों ने तैयारियां की पूरी, नगर परिषद ने सफाई व व्यवस्थाओं के लिए कसी कमर

    गणेशोत्सव को लेकर नगर में उत्साह, जगह-जगह सजेगी गणपति बप्पा की झांकीझांकी समितियों ने तैयारियां की पूरी, नगर परिषद ने सफाई व व्यवस्थाओं के लिए कसी कमर

    वार्ड नं. 3 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, वार्डवासियों में हर्ष।

    वार्ड नं. 3 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, वार्डवासियों में हर्ष।

    रायसेन बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सांची में हुआ भव्य स्वागत

    रायसेन बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सांची में हुआ भव्य स्वागत

    फोरलेन की आशंका से भयभीत नगरवासी, बनाई सांची बचाओ संघर्ष समितिप्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    फोरलेन की आशंका से भयभीत नगरवासी, बनाई सांची बचाओ संघर्ष समितिप्रस्तावित मार्ग के नक्शे को लेकर लोगों में बढ़ी चिंता, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक