घरों की छतों पर ‘कबर बिज्जुओं’ का आतंक, रात में दहशत का माहौल।

नसीमखान सांची
सांची ,,नगर में इन दिनों कब्रिस्तान और वीरान इलाकों से निकलकर आबादी में पहुंच रहे कबर बिज्जू, रात में बच्चों और महिलाओं में डर का माहौल।
सांची,,, नगर में इन दिनों रात ढलते ही घरों की छतों पर कबर बिज्जुओं का आतंक देखने को मिल रहा है। इन जंगली जानवरों की आवाजाही से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, खासकर छोटे बच्चों में भय व्याप्त है। वहीं, प्रशासन इस समस्या से पूरी तरह बेखबर नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार, पहले ये कबर बिज्जू केवल कब्रिस्तान, श्मशान और वीरान स्थानों पर ही दिखाई देते थे, लेकिन अब इन्होंने आबादी वाले क्षेत्रों को अपना ठिकाना बना लिया है। रात होते ही जब लोग गहरी नींद में सो जाते हैं, तब ये जानवर छतों पर चहलकदमी करने लगते हैं।
इनकी बनावट और तेज आवाज के कारण कई बार लोग इन्हें देखकर भयभीत हो उठते हैं। नागरिकों का कहना है कि इनके आने-जाने की खड़खड़ाहट से अक्सर चोरों और उचक्कों के घूमने का भ्रम हो जाता है, जिससे रातभर लोग सतर्क रहते हैं। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इसी अफरातफरी का फायदा उठाकर कई बार चोर भी अपने मंसूबों में कामयाब हो जाते हैं।
नगरवासियों ने प्रशासन से इन कबर बिज्जुओं को पकड़कर जंगलों की ओर छोड़ने की मांग की है, ताकि रिहायशी इलाकों में फैली यह दहशत खत्म हो सके ।
यदि प्रशासन ने शीघ्र कदम नहीं उठाया, तो रातों की यह खड़खड़ाहट लोगों की नींद ही नहीं, उनकी शांति भी छीन लेगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव