वार्ड क्रमांक 13 के सूने घर में चोरी, कैमरे में कैद हुए चोर।घर में ताला लगा होने का फायदा उठाकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर किए पार, पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।

नसीमखान सांची
सांची,,, वार्ड क्रमांक 13 में मंगलवार रात चोरों ने उस समय धावा बोला जब घर में कोई मौजूद नहीं था। नगर परिषद में कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील यादव के सूने घर में चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि सुनील यादव इन दिनों विदिशा के स्वर्णकार कॉलोनी में निवासरत हैं, जबकि उनकी माता कमलावती यादव सांची में रहती हैं और एक माह पूर्व अपने रिश्तेदारों के यहां उत्तर प्रदेश गई हुई थीं।
सुबह जब पड़ोसियों ने घर का गेट खुला देखा तो उन्होंने तुरंत सुनील यादव को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुनील यादव सांची पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तत्काल थाना सांची में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। सुनील यादव ने फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, लगभग 20 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी गए हैं।
थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सांची पुलिस की सक्रियता अब इस वारदात के राज़ से पर्दा कब उठाती है, यह नगरवासियों को इंतजार है।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव