जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं
जनदर्शन में कुल 18 आवेदन हुए प्राप्त

जिला सक्ती से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा
सक्ती , कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा ने आज कलेक्ट्रेट में जनदर्शन के माध्यम से जिले के विभिन्न गांवों से आये लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के साथ आमजनों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिये।

इस दौरान जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जैजैपुर निवासी यशोदा बाई पति स्व. तोताराम चंद्रा ने सीमांकन ना किए जाने के संबंध में आवेदन दिए। जिस पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सम्बन्धित विभाग को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार जैजैपुर विकासखण्ड के ग्राम ठूठी निवासी लक्ष्मी प्रसाद पिता सरजू प्रसाद चंद्रा ने सी. डब्लू आर टी एल लाईन निर्माण में पड़ी भूमि क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि के संबंध में, जैजैपुर तहसील के ग्राम दतौद निवासी पंचराम पिता चंदराम सतनामी ने पटवारी द्वारा दूसरे के नाम में जमीन चढ़ाने के संबंध में, जनपद पंचायत सक्ती के ग्राम बाराद्वार बस्ती निवासी परदेशी बाई पति फिरन लाल चौहान ने प्रधानमंत्री आवास के संबंध में, इंदिरा बाई- गायत्री देवी कर्ष ग्राम अमेराडीह तहसील मालखरौदा ने गोंडवाना महिला कमांडो के लिए अनुमति के संबंध में पहुंचे, विकासखण्ड मालखरौदा के ग्राम करीगांव के समस्त ग्रामवासियों ने नल जल योजना को चालू करने के संबंध में पहुंचे हुए थे,

कसरत राम पिता माखनलाल मुकाम पोस्ट रायपुरा तहसील बाराद्वार में तहसील न्यायालय बाराद्वार में लंबित राजस्व प्रकरण का सक्षम न्यायालय जल्द निराकरण करने के संबंध में, लक्ष्मी प्रसाद/ ननकीराम, पूर्णिमा/लक्ष्मी प्रसाद ग्राम सोठीं निवासी ने अपने पिता द्वारा अपने एवं अपने पत्नी एवं बच्चों को घर से निकालने और पैतृक संपत्ति पर बंटवारा नहीं दिए जाने के संबंध में शिकायत सम्बन्धित आवेदन दिए। जिस पर अपर कलेक्टर श्री लकड़ा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए।


जनदर्शन में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें आवास निर्माण, अतिक्रमण हटाने, राशन कार्ड बनाने, आवास योजना अंतर्गत आवास बनाने, मुआवजा राशि दिलाने, अतिक्रमण हटाने, आवास निर्माण, पट्टा, भू-अर्जन पर आपत्ति, पेंशन, सहायता राशि प्रदान करने, मुआवजा राशि दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए जिस पर अपर कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग को अग्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक बुधवार को दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाता है।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

विदिशा में है मिनी जगन्नाथ पुरी , जहां देश भर से आते हैं श्रद्धालु

विदिशा रिपोर्टर :आसिफ खान “ओडिशा की जगन्नाथ पुरी तो आपने देखी होगी… लेकिन क्या आप जानते हैं कि मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में भी एक ऐसी जगह है, जिसे ‘मिनी…

मुख्यमंत्री ने रायपुर महानदी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूनी मन की बात

छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख