जिले में 29 फरवरी को विकासखण्ड, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे कार्यक्रम

नसीम खान

कलेक्टर श्री दुबे ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

रायसेन,
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 29 फरवरी को भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से प्रदेश में 17551 करोड़ रू की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। भोपाल के साथ ही प्रदेश के सभी जिलो में भी 29 फरवरी को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने जिले में 29 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विकासखण्ड, नगरीय निकाय और ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री दुबे ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से सभी एसडीएम, तहसीलदारों को गत दिवस हुई असामयिक वर्षा से प्रभावित ग्रामों में पहुंचकर खेतों का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम से कहा कि पटवारियों तथा अन्य राजस्व अमले को भी अपने-अपने क्षेत्रों में खेतों का निरीक्षण कर फसलों का अवलोकन करने हेतु निर्देशित किया जाए। कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों से कहा कि खेतों के निरीक्षण के दौरान किसानों से भी चर्चा करते हुए जानकारी ली जाए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, नवागत अपर कलेक्टर श्वेता पवार, एसडीएम श्री मुकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से अनुभागों से एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़