जिले में नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थो का कारोबार करने वालों के विरूद्ध की जा रही है कार्रवाई

नसीम खान

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने जिले में अभियान चलाते हुए नकली और मिलावटी घी, मावा, तेल, दूध सहित अन्य खाद्य पदार्थो का कारोबार करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कलेक्टर श्री दुबे द्वारा संयुक्त जांच दल भी गठित किए गए हैं, जिनके द्वारा नियमित रूप से खाद्य पदार्थो के निर्माण स्थल, प्रतिष्ठानों आदि का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर जांच की जा रही है। जांच दल द्वारा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में खाद्य पदार्थो की प्रारंभिक जांच की जा रही है तथा मिलावट पाए जाने पर मौके पर जप्ती और लीगल नमूने लेने की कार्यवाही भी की जा रही है।

जिले में गठित किए गए हैं संयुक्त जांच दल

कलेक्टर श्री दुबे ने जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जाकर प्रभावी कार्यवाही किए जाने के लिए दल गठित किए गए हैं। तहसील रायसेन, गैरतगंज, बेगमगंज, सिलवानी, उदयपुरा तथा देवरी के लिए गठित दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कल्पना आरसिया के साथ संबंधित क्षेत्र के नायब तहसीलदार, थाना क्षेत्र के उप निरीक्षक, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, नापतौल निरीक्षण तथा दुग्ध संघ के संबंधित अधिकारी शामिल हैं। इसी प्रकार तहसील गौहरगंज, सुल्तानपुर, बरेली तथा बाड़ी के लिए गठित दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कुदसिया खान, संबंधित क्षेत्रीय नायब तहसीलदार, थाना क्षेत्र के उप निरीक्षक, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, नापतौल निरीक्षक तथा दुग्ध संघ के संबंधित अधिकारी शामिल हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    नई दिल्ली (Live khabar india ) देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने और लाखों छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार बड़े स्तर पर कानूनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा