जिले में स्वास्थ्य कार्यक्रमों, गतिविधियों का सुचारू रूप से किया जाए क्रियान्वयन- कलेक्टर श्री दुबे

नसीम खान
कलेक्टर श्री दुबे की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

रायसेन,
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे द्वारा जिले में आरसीएच पोर्टल तथा अनमोल आधारित मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रमों, लक्ष्य के विरूद्ध गर्भावस्थ का पंजीयन, एएनसी जॉच, डिलेवरी अपडेशन, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, परिवार कल्याण सेवाओं सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं तथा गतिविधियों की समीक्षा की गई। उन्होंने सीएमएचओ सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों, चिकित्सकों को जिले में स्वास्थ्य कार्यक्रमों, गतिविधियों का क्रियान्वयन सुचारू रूप से किए जाने और मरीजों को बेहतर तथा त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने आरसीएच पोर्टल तथा अनमोल आधारित मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी जांच बहुत जरूरी है। इससे गर्भावस्था के दौरान होने वाली गंभीर जटिलटाओं को दूर किया जा सकता है। सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीयन करते हुए उनकी नियमित जांच, टीकाकरण तथा पोषण आहार के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि एएनएम और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करें कि उनके क्षेत्र में सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया जाए तथा उनकी समग्र आईडी और बैंक खाता की जानकारी भी दर्ज की जाए, जिससे कि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
कलेक्टर श्री दुबे ने गर्भवती महिलाओं में मोडरेट एनीमिया तथा सीवियर एनीमिया के चिन्हांकन और प्रबंधन की जानकारी लेते हुए कहा कि ऐसी गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करते हुए उनका उपचार किया जाए। जिससे कि प्रसव के समय किसी प्रकार की परेशानी ना हो और गर्भवती महिला तथा शिशु स्वस्थ्य रहे। उन्होंने पीआईएच चिन्हाकंन और प्रबंधन के बारे में भी जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त संस्थागत प्रसव की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री दुबे ने बैठक में संस्थागत प्रबंधन, बाल किशोर अवस्था एनीमिया प्रबंधन, पूर्ण टीकाकरण कव्हरेज, एनसीडी प्रोग्राम, परिवार नियोजन, आयुष्मान भारत सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री ने बताया कि जिले में वर्ष 2023-24 में वर्तमान स्थिति में 12738 गर्भवती महिलाएं पंजीकृत हैं। इसी प्रकार सितम्बर से नवम्बर 2022 में रजिस्टर्ड 7296 पीडब्ल्यू महिलाओं में से 4634 का 4 एएनसी चेकअप हुआ है। उन्होंने बताया कि शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए सिविल अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वीकृत एनबीएसयू की क्रियाशीलता व अधिकतम उपयोग के साथ ही डिलेवरी पॉइंट में प्रत्येक नवजात शिशु के लिए शीघ्र स्तनपान व कन्जेनाइटल नियोनेटल स्क्रीनिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही समुदाय स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा नवजात व शिशु स्वास्थ्य आधारित गृह भेंट का सुदृढ़ीकरण, कुपोषित बच्चों के उपचार हेतु आंगनवाड़ी केन्द्र व पोषण पुनर्वास केन्द्र बीच समन्वय स्थापित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाकर काम किया जा रहा है। जिले में वर्तमान में 174 क्रियाशील हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स हैं। सीएमएचओ द्वारा जिले में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एमएल राठौरिया, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री दीपक संकत, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सोमन दास सहित विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर