जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवसरायसेन में आयोजित मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
जिला मुख्यालय रायसेन सहित सम्पूर्ण जिले में पूरे उमंग, उल्लास और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय रायसेन स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा परेड की सलामी ली गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पंवार द्वारा वाचन किया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पंवार ने सलामी परेड का निरीक्षण किया। समारोह में सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर किया गया एवं राष्ट्रगान की आकर्षक धुन प्रस्तुत की गई। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड, महिला पुलिस बल, वन विभाग, एनसीसी तथा स्काउड गाइड द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पंवार द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। इसके पश्चात उन्होंने परेड कमाण्डर से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार, श्री राकेश शर्मा सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व परेड कमान्डर सूबेदार श्री राघवेन्द्र सिंह राजावत द्वारा किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मानगणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री पंवार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, लोकतंत्र सैनानियों, उनके परिजनों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

परेड के लिए इन्हें मिला पुरस्कार गणतंत्र दिवस समारोह के अंत में पुरस्कार वितरित किए गए। सीनियर परेड के लिए जिला पुलिस बल को प्रथम पुरस्कार, होमगाड्स बल को द्वितीय पुरस्कार और महिला पुलिस बल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार जूनियर परेड के लिए एनसीसी सीनियर बालिका स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन को प्रथम पुरस्कार, एनसीसी सीनियर स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन को द्वितीय पुरस्कार तथा एनसीसी जूनियर बालक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कारगणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित सांस्कृति कार्यक्रमों की कड़ी में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय रायसेन को प्रथम पुरस्कार, डॉ राधा कृष्णन उ.मा.विद्यालय रायसेन को द्वितीय पुरस्कार तथा सनराईज पब्लिक स्कूल रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त शाइनिंग पब्लिक स्कूल रायसेन तथा ग्लोबल ऑफ एक्सीलेंस स्कूल रायसेन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह झांकियां हुईं पुरस्कृतगणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों तथा विकास कार्यो पर आधारित झॉकियां निकाली गईं। समारोह में शिक्षा विभाग/डीपीसी द्वारा प्रदर्शित झांकी को प्रथम पुरस्कार, जिला पंचायत विभाग द्वारा प्रदर्शित झांकी को द्वितीय पुरस्कार तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदर्शित झांकी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानगणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री पंवार द्वारा शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ने मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी 120वीं जयंती पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’