टीएल बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन तथा शासकीय गतिविधियों की समीक्षा

नसीम खान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा विभिन्न विभागों के समय सीमा वाले विभागीय पत्रों तथा सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 09 अगस्त से मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर शिला फलक स्थापना, पंच प्रण प्रतिज्ञा, अमृत वाटिका की स्थापना, वीरों का वंदन, हर घर तिरंगा फहराने जैसे कार्यक्रम आयोजित होने हैं। इसके अलावा मिट्टी यात्रा के तहत हर पंचायत से मिट्टी लेकर कर्तव्यपथ दिल्ली स्थित अमृत वाटिका में पहुंचाई जाएगी। साथ ही नगरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं।
कलेक्टर श्री दुबे ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान तथा आगामी समय में जिला स्तर पर आयोजित होने वाले स्कूटी वितरण कार्यक्रम के संबंध में भी चर्चा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अन्य विभागों की गतिविधियों तथा संचालित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    Live Khabar India | अंतरराष्ट्रीय डेस्क पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला