टीएल बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन तथा शासकीय गतिविधियों की समीक्षा

नसीम खान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा समय सीमा वाले शासकीय पत्रों, सीएम हेल्पलाईन तथा आगामी विधानसभा निर्वाचन को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाईन में लंबित आवेदनों तथा अभी तक की गई कार्यवाही की विस्तृत जानकारी लेते हुए शीघ्र संतुष्टिपूर्ण निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर श्री दुबे ने महिला बाल विकास विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता सहित अन्य विभागों में लंबित सीएम हेल्पलाईन आवेदनों के निराकरण में अपेक्षाकृत प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला अधिकारियों को कार्यप्रणाली और मॉनीटरिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी संबंधित व्यक्ति से चर्चा कर वस्तुस्थिति जाने तथा निराकरण संबंधी कार्यवाही से भी अवगत कराएं।
आगामी विधानसभा निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी 1226 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर रैम्प, शौचालय, फर्नीचर, बिजली, खिड़की-दरवाजे सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। उन्होंने स्वीप के तहत जिले में की जा रही मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी लेते हुए सभी वयस्क नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, इसके लिए नागरिकों को प्रेरित करें। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक करें। कलेक्टर श्री दुबे ने सभी अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन संबंधी जो भी पत्र, निर्देश प्राप्त हो रहे हैं उनका भलीभांति अध्ययन करें तथा पालन संबंधी कार्यवाही करें। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, कृषि सहित अन्य विभागों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव