ठंड की जकड़न मे शहर ।नहीं है कहीं अलाव व्यवस्था

नसीम खान
सांंची,,, वैसे तो इस शहर को ऐतिहासिक माना जाता है यहां हर दिन देशी विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है तथा कुछ लौट जाते है तो कुछ ठहर भी जाते है लोगो को तब परेशानी उठानी पड़ती है जब इन दिनों पड रही कडाके की ठंड से बचने कहीं कोई व्यवस्था नहीं होती जिससे लोग सिकुड़ते दिखाई देते है।
जानकारी के अनुसार इस विख्यात स्थल पर इन दिनों कडाके की ठंड कहर बरपा रही हैं इसके साथ ही शीतलहर और अधिक ठंड बढा रही हैं जिससे लोगों को कंपकपाते हुए देखा जाता है ।यहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है तो कुछ पर्यटक बढती ठंड के कारण वापस लौट जाते है तो कुछ पर्यटक इस स्थल पर ठहर भी जाते है इसके साथ ही नगर के लोगो को भी इस ठंड से बचाव के लिए कहीं कोई व्यवस्था नही जुटाई जा सकी ।सबसे अधिक ठंड का खामियाजा उन लोगों को भुगतना पड़ता था जिनका कोई आश्रय नहीं होता तथा जो बारह महीने फुटपाथो रेलवे स्टेशन बसस्टैंड प्रतीक्षालय मे इस कडकडाती ठंड मे खुले आसमान के नीचे अपना जीवन गुजारने मजबूर हैं इस कडकडाती ठंड से इन बेसहारों की जान का भी खतरा बढ़ जाता हैं यही हाल सुबह शाम के समय अपने घरों से निकलने वाले लोगों को कहीं कोई न तो अलाव व्यवस्था ही की जा सकी है न ही कोई प्रयास ही किये गए ।हालांकि हर वर्ष ठंड के मौसम में नगर परिषद प्रशासन नगर के चाक चौराहों व्यस्तम क्षेत्र में अलाव व्यवस्था कर देता है परंतु इस बार कडाके की ठंड एवं शीतलहर की चपेट में यह स्थल आ चुका है बावजूद इसके कहीं अलाव व्यवस्था न होने से लोग अलाव जलाने की जरूरत महसूस करने लगे हैं नगर परिषद प्रशासन पूर्व की भांति ठंड से बचाव के लिए अलाव नगर भर में जगह जगह व्यवस्था जुटाने आगे आये जिससे ठंड से बचाव हो सके एवं लोगो को ठंड से राहत मिल सके ।

  • editornaseem

    Related Posts

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    पेपर लीक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया वीडियो सामने आया है। जानिए पीएम मोदी ने परीक्षा प्रणाली, छात्रों और पेपर लीक पर क्या कहा। पढ़ें पूरी खबर।

    BREAKING: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    BREAKING: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    BREAKING: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    मानसून सत्र 2026: संसद से जारी हुईं खास तस्वीरें, देखें लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच की झलक”

    मानसून सत्र 2026: संसद से जारी हुईं खास तस्वीरें, देखें लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच की झलक”

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।