दरगाह शरीफ परिसर में ‘उलझ’ फिल्म की शूटिंग जारी:दूसरे दिन पानी गिरने से कुछ देर रुकी शूटिंग, फ़िल्म एक्ट्रेस जान्हवी कपूर बाइक पर नजर आईं

वसीम कुरैशी की रिपोर्ट

रायसेन।रायसेन दरगाह शरीफ परिसर में दूसरे दिन गुरुवार को भी मूवी ‘उलझ’ की शूटिंग जारी रही। हालांकि बारिश का रिमझिम पानी गिरने से कुछ देर के लिए शूटिंग रोक दी गई थी। लेकिन बरसात का पानी बंद होते ही फिर से शूटिंग शुरू हो गई ।आज दरगाह शरीफ मजार के अंदर उलझ फ़िल्म के कुछ शॉर्ट शूट किए गए हैं। वहीं, अभिनेत्री जाह्रवी कपूर बाइक पर नजर आई। फिल्म में पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान का रोल निभा रहे अभिनेता ने शहंशाहे बाबा हजरत पीर फ़तेह उल्लाह की दरगाह शरीफ मजार में पहुंचकर दुआ मांगी और चादर पेश की।उलझ फ़िल्म की शूटिंग देखने आज बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
फिल्म में रॉ एजेंट के रोल में नजर आईं जाह्रवी कपूर…..
जानकारों की अगर हम माने तो uljh फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया गया है। दूसरा शार्ट दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन की दरगाह पर किया जाना था ।लेकिन दिल्ली में लगातार 15 दिनों से बारिश के चलते सारी प्लानिंग फेल हो गई। फिर फिल्म मेकर्स द्वारा रायसेन की पीर फतेह उल्लाह साहब की दरगाह शरीफ मजार को फिल्म की शूटिंग के लिए चुना गया। जिसके लिए उन्होंने रायसेन की दरगाह को निजामुद्दीन साहब की दरगाह का स्वरूप दिया है।
यह देश भक्ति पर बेस्ड एक थ्रिलर फिल्म है। जिसमें किसी देश के प्रधानमंत्री दरगाह शरीफ पहुंचते हैं उन्हें मारने की साजिश रची जाती है। जब यह बात फिल्म में रॉ एजेंट का रोल निभा रही जाह्रवी कपूर को पता चलती है तो वह खुद उन्हें बचाने पहुंच जाती है। यह रोल रायसेन स्थित दरगाह शरीफ प्रांगण में बनाए गए सेट में फिल्माया गया है। जाह्रवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘उलझ’ के अलावा उनके पास ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ भी है। जिसमें वे अभिनेता राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर