दुर्गा मंदिर से फूलमती आश्रम तक निकाली गयी भव्य चुनरी यात्रा

शहडोल जयसिंहनगर
रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग

जयसिंहनगर । शारदेय नवरात्रि के अवसर पर देश भर में उत्साह का वातावरण है। माता के भक्त अलग-अलग तरीकों से माता की भक्ति में लीन है एक तरफ मंदिरो में सुबह से शाम तक जहां हिन्दू सनातन परम्परा से श्रद्धालुओं का बड़ी संख्या में आना-जाना लगा हुआ है । वहीं दूसरी ओर जगह-जगह पर माता की प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजन-अर्चन किए जा रहे हैं। नवरात्रि के अवसर पर माता की आराधना के इसी क्रम में जयसिंहनगर में पंचमी को अद्भुत नजारा देखने को मिला। नगर के दो प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां दुर्गा मंदिर से मां फूलमती मंदिर आश्रम खुशरवाह के बीच पिछले कई वर्षों से समाजिक संगठन जयसिंहनगर विकास मंच द्वारा निकाली जा रही चुनरी यात्रा मे हजारों की संख्या मे नगर की माताओं-बहनों के साथ श्रद्धालु जन चुनरी यात्रा मे शामिल हुए । गौरतलब है कि जयसिंहनगर विकास मंच के तत्वावधान में नगर में हर वर्ष शारदेय नवरात्र की पंचमी तिथि को चुनरी यात्रा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 110 मीटर लम्बी चुनरी मां दुर्गा मंदिर से विधि विधान के साथ पूजन-अर्चन कर मां फूलमती मंदिर में भेट की गयी । इस यात्रा में माता के स्वरूप में सुसज्जित नव देवियों का स्वरुप मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहीं । यात्रा मार्ग में जगह-जगह पर माता रानी के स्वरुप में उपस्थित झांकी की नगरवासियों ने पूजन-अर्चन कर सभी के मंगल के लिए प्रार्थना की।

विधायक मनीषा सिंह हुई शामिल

जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय में आयोजित भव्य चुनरी यात्रा में जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मनीषा सिंह शामिल हुईं यात्रा के समापन स्थल मां फूलमती मंदिर में चुनरी भेट कर मंगलकामनाएं कर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से भेट की। इस दौरान भारी संख्या में नगरवासियों सहित भक्तजन उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव