नवरात्रि के छठवें दिन झांकी पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र।रामलीला झांकी मे होगी गंगा आरती।

नसीमखान सांची

सांची,, नवरात्रि के छठवें दिन नगर पूरी तरह भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। मां दुर्गा के जयकारों से गूंजते नगर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह सजे दुर्गा पंडाल रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहे हैं और महाआरती के आयोजन से धार्मिक माहौल और भी भक्तिमय हो उठा है।
रामलीला मैदान स्थित झांकी पंडाल इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां सोमवार की रात पहली बार गंगा आरती का आयोजन होगा, जिसके लिए बाहर से विशेष मंडली को बुलाया गया है। आयोजकों का मानना है कि इस अनूठे आयोजन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा।
नगर भर में महिलाएं, पुरुष और बच्चे परिवार सहित झांकियों के दर्शन कर रहे हैं। शाम ढलते ही दुर्गा पंडालों में भक्तों की भीड़ बढ़ जाती है और मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठता है।
स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए साफ-सफाई, पेयजल और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस लगातार गश्त कर रही है। थाना प्रभारी जे.पी. त्रिपाठी स्वयं झांकी स्थलों का निरीक्षण कर रहे है।

  • editornaseem

    Related Posts

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    नसीम खानसांची,,, दीपावली के प्रमुख त्योहार को देखते हुए नगर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 33 केवी आमखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।जानकारी के अनुसार दिनांक 01/11/26…

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    नसीम खानसांची ,,,आज नगर में लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।जानकारी के अनुसार आज सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    शासन ने घोषित किया दीपावली अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए प्रशिक्षण के आदेशधनतेरस के दिन भी शिक्षकों को प्रशिक्षण में होना पड़ेगा शामिल, समग्र शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई