नगर में ठंडी पड़ी करोड़ों की सोलर पैनल व जलमल योजना।विकास के दावे धरे रह गए, नागरिकों को अब भी 45 मिनट की जलापूर्ति पर निर्भर रहना पड़ रहा।

नसीमखान सांची

सांची,,,
कभी नगर के विकास की पहचान बताकर करोड़ों रुपये की लागत से शुरू की गई सौर पैनल एवं जलमल योजना आज ठंडे बस्ते में पड़ी नजर आ रही है। नगरवासियों को चौबीसों घंटे जलापूर्ति और सौर ऊर्जा के सहारे रोशन गलियों का सपना दिखाया गया था, पर अब न सौर ऊर्जा का असर बचा है, न जलमल योजना का अता-पता।
जानकारी के अनुसार, नगर की प्रसिद्धि को देखते हुए शासन ने यहां बड़े स्तर पर विकास योजनाएं शुरू की थीं। नागरिकों को घर-घर जलापूर्ति, सीवरलाइन कनेक्शन और सौर ऊर्जा से स्वच्छ नगर का वादा किया गया। इसके लिए करोड़ों रुपये की राशि मध्यप्रदेश नगरीय सेवाओं के उन्नयन कार्यक्रम के तहत एशियन डेवलपमेंट बैंक की सहायता से स्वीकृत की गई थी। योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी एमपी अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड को सौंपी गई थी।
शुरुआत में तो काम जोरशोर से चला, जगह-जगह पाइपलाइन और पोल लगाए गए, और नागरिकों को भरोसा हुआ कि अब 24 घंटे पानी मिलेगा। परंतु धीरे-धीरे सब ठप हो गया। न सीवरलाइन पूरी हुई, न जलापूर्ति चौबीस घंटे तक पहुंच सकी। आज भी नगरवासी नगर परिषद प्रशासन की सीमित आपूर्ति — दिनभर में मात्र 45 मिनट पानी — पर ही निर्भर हैं।
इसी तरह सौर ऊर्जा परियोजना, जिसके नाम पर नगर को “देश की पहली सोलर सिटी” का खिताब तक मिला, अब पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। जिन पोलों पर सौर प्लेटें लगाई गई थीं, वे अब गायब या क्षतिग्रस्त हैं। जिन नागरिकों ने सौर कनेक्शन के लिए हजारों-लाखों रुपये खर्च किए, वे अब पछता रहे हैं। नगर में सौर ऊर्जा का नाम तक नहीं बचा है — केवल ठंडी पड़ी उम्मीदें और अधूरी योजनाएं बाकी हैं।
नागरिकों में चर्चा है कि विकास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च जरूर हुए, पर नतीजा अंधियारा और प्यास ही निकली। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब योजनाएं धरातल पर आई ही नहीं, तो करोड़ों की यह राशि आखिर गई कहांगई ।कुछ कहा नहीं जा सकता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    नसीमखान सांचीसांची,,,प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला…

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव