नसीम खान
सांची,,,नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवक अनुशासित कदमताल करते हुए संचलन में शामिल हुए। नगर के मुख्य मार्गों सहित भीतरी क्षेत्रों से गुजरे पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
पथ संचलन के नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरने के दौरान जगह-जगह नागरिकों द्वारा स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इससे नगर का माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया।
पथ संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल भी साथ चल रहा था, जिससे संचलन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ निकले पथ संचलन का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया।





