नलजल योजना के नाम पर सांची की सड़कें छलनी, खुदाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।घर-घर जल अब भी अधूरा, लेकिन लाखों की पक्की सड़कें बदहाल; हादसों का खतरा बढ़ा

नसीमखान सांची
सांची,,,
नगर में नलजल योजना के नाम पर पक्की सड़कों की अंधाधुंध खुदाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। योजना का उद्देश्य भले ही घर-घर जल पहुंचाना बताया जा रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि लंबा समय बीत जाने के बावजूद आज भी कई वार्डों में लोगों को नियमित जल आपूर्ति नहीं मिल पा रही है, जबकि नगर की कीमती पक्की सड़कें पूरी तरह उखाड़ दी गई हैं।
जानकारी के अनुसार कछुआ गति से चल रही नलजल योजना के तहत नगरभर में लाखों रुपए की लागत से बनी सड़कों को जगह-जगह खोद दिया गया है। खुदाई के बाद न तो समय पर मरम्मत की जा रही है और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए हैं। परिणामस्वरूप नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों के लिए यह स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है।
नियमानुसार किसी भी विभाग द्वारा सार्वजनिक सड़क की खुदाई किए जाने पर उसे उसी गुणवत्ता और मजबूती के साथ पुनः निर्माण करना अनिवार्य होता है। लेकिन सांची में नलजल योजना के नाम पर सड़कें खोदकर छोड़ दी जा रही हैं, जिससे सड़कें मटियामेट हो चुकी हैं और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई स्थानों पर रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
इस संबंध में नलजल योजना के इंजीनियर श्री आकाश ने सफाई देते हुए कहा,
“योजना अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने हेतु खुदाई की गई है, जिन सड़कों की खुदाई हुई है उन्हें शीघ्र ही ठीक करवा दिया जाएगा।”
हालांकि लोगों का सवाल यह है कि जब तक सड़कों की हालत नहीं सुधरती, तब तक जिम्मेदारी किसकी होगी—योजना की या प्रशासन की?
घर-घर जल पहुंचाने की मंशा सराहनीय है, लेकिन उसके नाम पर सांची की सड़कों और नागरिकों की सुरक्षा से किया जा रहा खिलवाड़ अब बर्दाश्त के बाहर होता जा रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रविवार देर रात लगभग 11 बजे सांची-विदिशा हाईवे पर होटल अपेक्षा के समीप हुए सड़क हादसे में सांची निवासी ऋषि आचार्य (24 वर्ष), पिता नरेश आचार्य, की दर्दनाक मौत…

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    Live Khabar India | नई दिल्ली प्रदर्शन समाप्त होने के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आकर केंद्र सरकार और पुलिस पर गंभीर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी