निर्माण पूरा भी नहीं हुआ कि स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में करा दिया सिविल अस्पताल का लोकार्पण । लोकार्पण के बाद से ही अंधेरे की चपेट में अस्पताल।

नसीम खान
निर्माण जारी। सिविल अस्पताल में छाया रहता अंधेरा।
सांची,,, नगर के 30 बिस्तर वाले अस्पताल का उन्नयन कर इसे सिविल अस्पताल का दर्जा मिल गया तथा यह अस्पताल अब 50 बिस्तरीय अस्पताल बन गया । परन्तु स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अस्पताल का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका तथा आनन-फानन में इसका स्वास्थ्य मंत्री के कर कमलों द्वारा लोकार्पण करा दिया गया । अभी भी निर्माण जारी है तथा सिविल अस्पताल अंधेरे की जकड में जकड़ा हुआ है ।
जानकारी के अनुसार इस नगर का अस्पताल तीस बिस्तरीय अस्पताल था इस अस्पताल का उन्नयन करते हुए इसे 50 बिस्तरीय अस्पताल के साथ ही सिविल अस्पताल का दर्जा दे दिया गया । इस अस्पताल का निर्माण आज भी जारी है जबकि विधानसभा चुनाव आचार संहिता लगने से इस अस्पताल का लोकार्पण अधर में लटकने की संभावना को देखते हुए आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चुनाव आचार संहिता लगने के पूर्व ही दिनांक 5-10-23 को स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रभूराम चौधरी के कर कमलों द्वारा करा दिया गया था इस अस्पताल के नवीन भवन का निर्माण मप्र पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम द्वारा 792-30 लाख रुपए की लागत से निर्मित कराया गया है तब आनन-फानन में अस्पताल के अगले हिस्से का निर्माण किया जाकर लोकार्पण करा दिया गया जबकि पिछले हिस्से में अब भी निर्माण जारी है तब चुनाव आचार संहिता लगने के पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने लोकार्पण में जल्दबाजी दिखाते हुए लोकार्पण तो करा लिया परन्तु यह नवनिर्मित सिविल अस्पताल आज भी अमली जामा पहनने का इंतजार कर रहा है तथा यह अस्पताल अपने लोकार्पण के बाद शाम होते ही अंधेरे की जकड में जकड़ा जाता है तथा इस अस्पताल को आवारा पशुओं ने भी अपना ठिकाना बना डाला तथा इस अस्पताल के मुख्य द्वार पर धूल मिट्टी की परत चढना शुरू हो चुकी है तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में लोकार्पण कराने में देर नहीं की तथा चुनाव आचार संहिता लागू होने के पूर्व ही लोकार्पण समारोह आयोजित कर डाला । अस्पताल प्रबंधन लोकार्पण कर चैन की सांस लेकर बेफिक्र होकर बेठ गया है तथा इस करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित नवीन भवन में कब सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी कहा नहीं जा सकता हाल फिलहाल में इस नवनिर्मित भवन में धूल चढ़ रही हैं तथा पिछले हिस्से में लगातार निर्माण कार्य जारी है । अस्पताल प्रबंधन ने अपने मंत्री से लोकार्पण करा कर वाहवाही बटोरने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाई ।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार