पंजीकरण के बाद भी फसल तुलाई के लिए किसान भटक रहे, स्लाइड बुकिंग बनी परेशानी।तारीख पर तारीख बढ़ने से बढ़ी चिंता, खुले आसमान में रखी उपज पर मौसम का खतरा।

नसीमखान सांची
सांची,,,
क्षेत्र के किसानों को फसल बेचने के लिए इस बार नई लागू की गई स्लाइड बुकिंग प्रक्रिया भारी पड़ती नजर आ रही है। पंजीकरण कराने के बावजूद किसान अपनी उपज तुलवाने के लिए तारीख का इंतजार करते-करते परेशान हो रहे हैं और खरीदी केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
जानकारी के अनुसार किसान बड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद अपनी फसल तैयार करते हैं। उत्पादन के दौरान मौसम की मार झेलने के बाद जब उपज बेचने की बारी आती है, तो उन्हें सरकारी खरीदी केंद्रों पर पहले पंजीयन कराना पड़ता है। इस वर्ष शासन द्वारा स्लाइड बुकिंग प्रक्रिया लागू की गई, जो 15 मार्च से शुरू होकर बाद में 1 अप्रैल तक बढ़ा दी गई।
किसानों का कहना है कि इस नई व्यवस्था में पहले छोटे रकबे वाले (पांच एकड़ तक) किसानों की ही बुकिंग हो सकी, जबकि बड़े किसानों को अब तक अपनी उपज तुलवाने के लिए तारीख नहीं मिल पाई है। इससे किसानों में असमंजस और नाराजगी की स्थिति बन गई है।
स्थिति यह है कि किसान अपनी उपज को खुले आसमान के नीचे रखने को मजबूर हैं। वहीं मौसम में लगातार बदलाव और बादलों की आवाजाही से फसल खराब होने का खतरा भी बना हुआ है। दूसरी ओर शादी-विवाह का सीजन होने से किसानों की आर्थिक जरूरतें भी बढ़ गई हैं, जिससे उनकी चिंता और गहरा गई है।
कई किसानों ने यह भी आरोप लगाया है कि वेयरहाउस केंद्रों पर प्रति क्विंटल एक किलो अतिरिक्त गेहूं की मांग की जा रही है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ रही है। बावजूद इसके किसानों की समस्याओं को लेकर जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए हैं।
यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो किसानों की मेहनत और उपज दोनों पर संकट गहराना तय है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार