पत्रकार के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार।

सुल्तानपुर, जिला रायसेन रिपोर्टर: राघवेंद्र श्रीवास्तव)

करीब तीन लाख रुपये का मशरूका बरामद, बाइक और मोबाइल भी जब्त
सुल्तानपुर (रायसेन)।
सुल्तानपुर में पत्रकार के घर हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर एवं आदतन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब तीन लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया है, जिसमें नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, मोटर साइकिल एवं मोबाइल फोन शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार फरियादी राघवेंद्र श्रीवास्तव ने थाना सुल्तानपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 09 दिसंबर 2025 को पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए अपने घर में ताला लगाकर इंदौर गए थे। अगले दिन 10 दिसंबर 2025 की सुबह जब वे वापस लौटे तो घर का दरवाजा खुला मिला, सामान बिखरा हुआ था तथा घर से सोने-चांदी के जेवर एवं नकदी चोरी हो चुकी थी।
फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल एवं डॉग स्क्वाड से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया।
विशेष टीम का गठन, मुखबिर तंत्र हुआ सक्रिय
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी बाड़ी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में गहन पूछताछ और विश्लेषण किया गया।
तकनीकी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने कुछ ही समय में दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बहन के बुलावे पर आया था आरोपी पवन
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार की। मुख्य आरोपी पवन जाटव ने बताया कि वह वर्तमान में महाराष्ट्र में रहकर सर्कस में “मौत के कुएं” में साइकिल चलाने का कार्य करता है। बहन के बार-बार बुलाने पर वह अपने गांव आया था, जहां मित्र सुंदर जाटव से मुलाकात हुई। दोनों ने यह जानते हुए कि आसपास के लोग उन्हें पहचानते हैं, दूर क्षेत्र में चोरी करने की योजना बनाई और सूने घर की तलाश में बरेली से सुल्तानपुर पहुंचे, जहां रात के समय वारदात को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपी:

  1. पवन जाटव पिता दयाल चौधरी, उम्र 37 वर्ष
  2. सुंदर जाटव पिता गोविंद जाटव, उम्र 51 वर्ष
    दोनों निवासी ग्राम बरहा छोटा, थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर
    जप्त मशरूका:
    नकद ₹31,000/-
    सोने का लॉकेट, सोने की अंगूठी, दो सोने की हाय
    चांदी की पायल, चांदी की करधन
    चांदी के 13 छोटे-बड़े कड़े (चूड़ा)
    घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल
    दो एंड्रॉयड मोबाइल
    कुल कीमत: लगभग ₹3,00,000/- (तीन लाख रुपये)
    सराहनीय भूमिका:
    निरीक्षक संतोष सिंह ठाकुर (थाना प्रभारी सुल्तानपुर), उप निरीक्षक शिवकुमार शर्मा, सहायक उप निरीक्षक कन्हैयालाल, प्रधान आरक्षक प्रकाश सिंह राजपूत, आरक्षक नितेश सिंह (767), आरक्षक सरताज अली (707), आरक्षक सुनील उइके (348), महिला आरक्षक वर्षा राजपूत (677), सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह एवं प्रधान आरक्षक मुन्ना मशराम (204)।
    पत्रकार के घर हुई चोरी का त्वरित खुलासा कर पुलिस ने न केवल अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन का भरोसा भी मजबूत किया है।
  • editornaseem

    Related Posts

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    नसीमखान सांची ₹125 लाख की जलसंवर्धन योजना समयसीमा के तीन वर्ष बाद भी अधूरी, बारिश के मौसम में भी नहीं बदली जलापूर्ति व्यवस्थासांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक नगरी सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल