पराली जलाने की घटनाओं को रोकने नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने दिए अधिकारियों को निर्देशकिसानों को पराली नहीं जलाने की समझाइश के साथ ही पराली प्रबंधन के व्यावहारिक विकल्पों की भी दी जा रही है जानकारीपराली प्रबंधन के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों को अपना रहे किसान

नसीम खान

रायसेन,
जिले में फसल अवशेष (पराली) जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए नवागत कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक किया जाए। साथ ही पराली के उचित प्रबंधन के लिए उपलब्ध वैकल्पिक उपायों एवं आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग के प्रति किसानों को प्रोत्साहित किया जाए।
कलेक्टर श्री सिसोनिया के निर्देशानुसार कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी तथा मैदानी अमला गांवों में पहुंचकर किसानों से चर्चा कर रहे हैं। जिले में औबेदुल्लागंज, बाड़ी, बरेली, सांची, सिलवानी सहित अन्य विकासखंड में किसानों से संवाद कर उन्हें बताया जा रहा है कि खेतों में फसल अवशेष जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है तथा पर्यावरण प्रदूषण के साथ-साथ खेतों में मौजूद मित्र कीट और सूक्ष्म जीवों को भी नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा आग लगने की घटनाओं से जन-धन एवं आसपास की फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है।

आधुनिक कृषि यंत्रों से पराली प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

कलेक्टर श्री सिसोनिया के निर्देशों का सकारात्मक असर भी दिखाई देने लगा है। जिले में किसान अब पराली जलाने के बजाय उसके उचित प्रबंधन के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों और वैकल्पिक उपायों को अपना रहे हैं। किसान खेतों से फसल अवशेष एकत्रित करने के लिए बेलर मशीन का उपयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही हैप्पी सीडर और सुपर सीडर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों की मदद से बिना पराली जलाए अगली फसल की बोवनी करने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। बेलर मशीन की सहायता से फसल अवशेषों को गठ्ठरों के रूप में एकत्रित किया जा सकता है, वहीं हैप्पी सीडर और सुपर सीडर की मदद से खेत में मौजूद फसल अवशेषों के बीच ही बोवनी करना संभव होता है। इससे पराली जलाने की आवश्यकता नहीं होती है और समय तथा संसाधनों की भी बचत होती है।

  • editornaseem

    Related Posts

    नगर को स्मार्ट सिटी बनाने सौंपा केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन

    नसीम खानसांची,,, नगर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को समाज वादी पार्टी के नेता आर एस यादव एवं समाज वादी पार्टी की…

    नवरात्रि के सातवें दिन माँ कालरात्रि की आराधना में लीन हुए भक्त, झांकियों में उमड़ी भीड़

    नसीम खान सांची,,, शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सांची नगरी में भक्ति का सैलाब उमड़ा हुआ है। नवरात्रि के सातवें दिन शनिवार को माँ दुर्गा के सातवें स्वरूप माँ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पराली जलाने की घटनाओं को रोकने नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने दिए अधिकारियों को निर्देशकिसानों को पराली नहीं जलाने की समझाइश के साथ ही पराली प्रबंधन के व्यावहारिक विकल्पों की भी दी जा रही है जानकारीपराली प्रबंधन के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों को अपना रहे किसान

    पराली जलाने की घटनाओं को रोकने नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने दिए अधिकारियों को निर्देशकिसानों को पराली नहीं जलाने की समझाइश के साथ ही पराली प्रबंधन के व्यावहारिक विकल्पों की भी दी जा रही है जानकारीपराली प्रबंधन के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों को अपना रहे किसान

    नगर को स्मार्ट सिटी बनाने सौंपा केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन

    नगर को स्मार्ट सिटी बनाने सौंपा केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन

    नवरात्रि के सातवें दिन माँ कालरात्रि की आराधना में लीन हुए भक्त, झांकियों में उमड़ी भीड़

    नवरात्रि के सातवें दिन माँ कालरात्रि की आराधना में लीन हुए भक्त, झांकियों में उमड़ी भीड़

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया नगर परिषद के नवीन भवन का लोकार्पण1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बना कार्यालय भवन, जनसमस्याओं के समाधान और ट्रेन स्टॉपेज के प्रयास का दिया भरोसा

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया नगर परिषद के नवीन भवन का लोकार्पण1 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बना कार्यालय भवन, जनसमस्याओं के समाधान और ट्रेन स्टॉपेज के प्रयास का दिया भरोसा

    आज डेढ़ करोड़ की लागत से बने नगर परिषद भवन का लोकार्पण करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहानतीन मंजिला आधुनिक भवन में दुकानों, कक्षों और हॉल की व्यवस्था, रेलवे स्टेशन परिसर में होगा समारोह

    आज डेढ़ करोड़ की लागत से बने नगर परिषद भवन का लोकार्पण करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहानतीन मंजिला आधुनिक भवन में दुकानों, कक्षों और हॉल की व्यवस्था, रेलवे स्टेशन परिसर में होगा समारोह

    सांची में धर्ममय हुआ वातावरण, आज माँ स्कंदमाता की आराधना से गूंजे जयकारे।

    सांची में धर्ममय हुआ वातावरण, आज माँ स्कंदमाता की आराधना से गूंजे जयकारे।