पानी गिरते ही फाल्ट होने लगी केविल । बढ़ गई बिजली की किल्लत।

नसीम खान
सांची,,, नगर सहित जैसे ही मावठे की बारिश शुरू हुई कि वर्षों से डली केविल फुंकने लगी है तथा घटिया केविल अपनी गुणवत्ता की कल ई खोलने लगी इससे नगर भर में बिजली व्यवस्था चरमरा उठी है लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है ।
जानकारी के अनुसार नगर में विद्युत मंडल द्वारा वर्षों पूर्व केविल डाली गई थी परन्तु उनकी गुणवत्ता केविल डलने के बाद से ही उजागर हो चली थी तथा अनेक बार नगर वासियों ने विद्युत मंडल का ध्यान आकृष्ट कराया परन्तु नतीजा कुछ नहीं निकल सका कुछ महीने पूर्व ही कार्य भार ग्रहण करने के बाद मनीष श्रीवास्तव कनिष्ठ यंत्री के संज्ञान में सड़ी गली घटिया केविल का मामला सामने लाया गया तब उन्होंने प्रयास करते हुए कुछ नगर के स्थानों पर केविल में सुधार करवाया गया था परन्तु कुछ दिन बिजली का ढर्रा सुधरा ही था कि अब जब मावठे की बारिश शुरू हुई वैसे ही सडी गली घटिया केविल पानी गिरते ही आग उगलने लगी तथा फाल्ट होना शुरू हो गई। हालांकि हाल ही में महाबोधि महोत्सव दो दिवसीय समारोह का आयोजन हुआ था इस महोत्सव के चलते विद्युत मंडल ने रात-दिन एक कर नगर की बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखी परन्तु समारोह के समापन होते ही सारे नगर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है रात-दिन में अनेक बार बिजली की आंखमिचौली से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है ऐसा भी नहीं है कि मंडल के कर्मचारी इस व्यवस्था को सुचारू बनाने के प्रयास न कर रहे हो परन्तु वर्षों पुरानी सडी गली बिजली केविल अपनी घटिया गुणवत्ता के चलते सुधरने का नाम नहीं ले पा रही है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    Live Khabar India | नई दिल्ली प्रदर्शन समाप्त होने के बाद CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आकर केंद्र सरकार और पुलिस पर गंभीर…

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    नसीमखान सांचीसांची,,, थाना सांची अंतर्गत ग्राम मेढकी में शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    CJP का आरोप: प्रदर्शन खत्म होने के बाद छात्रों को बनाया जा रहा निशाना, सरकार पर समझौता तोड़ने का दावा

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    मेढकी में युवक की तलवार से हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।दुकान बंद कर घर लौट रहे 25 वर्षीय राकेश लोधी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, इलाज के दौरान भोपाल में हुई मौत

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    सांची में 24 घंटे जलापूर्ति का सपना अधूरा, छह साल बाद भी दो दिन में एक बार मिल रहा पानी

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार, दोषियों को 10 साल तक की सजा और ₹10 करोड़ तक जुर्माने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी

    विपक्ष की नई रणनीति! पेपर लीक के बाद अब अयोध्या मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी