प्रो. बिमलेंद्र कुमार ने संभाला साँची विवि के कुलगुरु का पद

नसीम खान

· एसीएस श्री शिवशेखर शुक्ला से किया पदभार ग्रहण

· शिक्षकों-कर्मचारियों से साझा किये लक्ष्य

· साँची विवि को अन्तर्राष्ट्रीय रूप में बढ़ाएंगे आगे

साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलगुरु प्रो. बिमलेंद्र कुमार ने अपना पदभार ग्रहण किया। कुलगुरु का जिम्मा संभाल रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री शिवशेखर शुक्ला ने उन्हें कार्यदायित्व सौंपा। श्री शुक्ला ने नवागत कुलगुरु को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

साँची में विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर कुलगुरु ने बोधि वृक्ष के दर्शन किये। बोधि वृक्ष प्रांगण में ही सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने उनका औपचारिक स्वागत किया।

प्रो. बिमलेंद्र कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य साँची विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतना ऊंचा उठाना है कि वो लोगों को स्पष्ट नज़र आने लगे तथा एक जीवंत विश्वविद्यालय बन सके। उन्होंने कहा कि शिक्षण, शोध और अकादमिक स्तर पर इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए सभी को साथ मिलकर चलना होगा। प्रो. कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र में शिक्षा का पर्याय साँची विश्वविद्यालय दरअसल सम्राट अशोक के पुत्र महिंद्रा एवं पुत्री संघमित्रा की विरासत है क्योंकि ये दोनों ही लगभग 2250 साल पहले ज्ञान एवं शिक्षा को लेकर श्रीलंका गए थे।

प्रो कुमार ने कहा कि यह विश्व का एकमात्र विश्वविद्यालय है जहां पर बौद्ध और भारतीय दर्शन की एक साथ स्तरीय शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि वे प्रयास करेंगे कि म्यांमार, लाओस, कंबोडिया, विएतनाम और अन्य दक्षिण-पूर्वी देशों के छात्र अध्ययन और शोध के लिए साँची विश्वविद्यालय को पहली पसंद बनाएं। इन छात्रों की वजह से विश्वविद्यालय में आध्यात्मिक ऊर्जा उत्पन्न होगी और इसके लिए वो दिन-रात काम करने को तैयार हैं।

प्रो. कुमार ने कहा कि वो विदेशी एवं भारतीय छात्रों के लिए सारी सुविधाएं विश्वविद्यालय में ही उपलब्ध कराएंगे और विश्वस्तरीय शिक्षा के लिए वो विज़िटिंग प्रोफेसर्स को आमंत्रित करेंगे।

कुलगुरु प्रो. बिमलेंद्र कुमार ने कुलसचिव प्रो. राम निवास गुप्ता, उपकुलसचिव श्री विवेक पाण्डेय एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

  • editornaseem

    Related Posts

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    रायसेन, नसीम खानपीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में सत्र 2026-27 की प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा…

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगातमेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी

    रायसेन, नसीम खानप्रदेश के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ष्मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगातमेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगातमेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी

    जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण

    जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण

    प्रो. बिमलेंद्र कुमार ने संभाला साँची विवि के कुलगुरु का पद

    प्रो. बिमलेंद्र कुमार ने संभाला साँची विवि के कुलगुरु का पद

    त्योहारों को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, सांची सहित क्षेत्र में निकला भव्य फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, सांची सहित क्षेत्र में निकला भव्य फ्लैग मार्च

    गणेशोत्सव का शुभारंभ होते ही सजीं गणेश प्रतिमाओं की दुकानेंघर-घर हुई गणपति की स्थापना, गूंजने लगे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे

    गणेशोत्सव का शुभारंभ होते ही सजीं गणेश प्रतिमाओं की दुकानेंघर-घर हुई गणपति की स्थापना, गूंजने लगे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे