बंगला देश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर नगर पूरी तरह बंद रहा ।सकल हिंदू समाज ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा निकाली रैली।

नसीमखान
सांंची,,, बंगला देश में लगातार हो रहे हिंदुओं पर बर्बरता पूर्ण अत्याचार को लेकर सकल हिंदू समाज में रोष व्याप्त हो गया बंगला देश में हिंदू अल्पसंख्यकों की जानमाल की सुरक्षा को लेकर आज सकल हिंदू समाज रामलीला मैदान में बडी संख्या में क्षेत्र भर से आकर एकत्रित हुए तथा हिंदुओं पर अत्याचार एवं मंदिरों पर हो रहे हमलों को लेकर रोष व्यक्त किया ।तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया इसके साथ ही राष्ट्रीय गीत के साथ। धरना प्रदर्शन किया गया एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा गया ।
जानकारी के अनुसार आज नगर सहित क्षेत्र भर से बडी संख्या में एकत्रित हुए सकल हिंदू समाज ने बंगला देश में हिंदुओं पर बर्बरता पूर्ण तरीकों से हमले हो रहे है तथा हिंदू समाज की युवतियों के साथ बलात्कार एवं मंदिरों की तोडफोड हो रही हैं इससे नगर सहित क्षेत्र भर के हिंदुओं में रोष व्याप्त हो गया है बंगला देश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा एवं मंदिरों की सुरक्षा को लेकर आज रामलीला मैदान मे सकल हिंदू समाज के लोग बडी संख्या में एकत्रित होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया ।तथा राष्ट्रीय गीत के संगीत हुए इसके साथ ही जय श्रीराम तथा भारत माता के नारे गुंजायमान हुए इस अवसर पर संत श्री चंद्र दास महंत हनुमान मंदिर सांंची एवं संत श्री दीपदास जी महाराज उमार खेडी भी उपस्थित रहे ।इस अवसर पर संतों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अतिरिक्त तहसीलदार नियति साहू को सौंपा ।ज्ञापन में मांग की गई है कि भारत देश हमेशा से सहिष्णुता सोहाद्र विविधता का देश है इस देश में सभी को अधिकार दिये गए है सदैव अपने पडोसी देशों में मानवाधिकार एवं अल्पसंख्यकों प्राथमिकता देता आया है परंतु पडोसी देश बंगला देश मे हिंदू अल्पसंख्यकों को बर्बरता पूर्ण हिंसा उत्पीड़न एवं धार्मिक स्थलों पर लगातार हमले हो रहे हैं जिससे हिंदू समाज की स्वतंत्रता का हनन हो रहा है इसी तारतम्य मे बंगला देश में ऐतिहासिक काली मंदिर पर कट्टरपंथी लगातार हमले कर रहे हैं इससे न केवल मंदिर की प्रतिमा खंडित हो रही हैं बल्कि हिंदू समाज के लोगो की जान माल का नुकसान पहुंच रहा है इसके साथ ही हिंदू युवतियों का धर्मांतरण किया जा रहा है ऐसी घटनाओं को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मीडिया में प्रकाशित कराया जाये जिससे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों को जानकारी मिल सके ।एवं बंगला देश सरकार पर कूटनीतिक हस्तक्षेप करते हुए हिंदुओं की रक्षा के लिए दवाब बना या जाये एवं भारत सरकार पीडित परिवारों को आर्थिक कानूनी सहायता प्रदान करेंतथा उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाये ।इसके साथ ही हिंदू उत्सवों के दौरान उनपर होने वाले हमलों को रोका जा सके तथा वहां हिंदुओं के करोबार को आगजनी से रोका जा सके ।वहां मंदिरों में पुजारी भी सुरक्षित नहीं है उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।इस प्रकार बंगला देश में हिंदुओं के साथ अनेकों घटनाएं घटित होती रहती हैं वहाँ यह उत्पीड़न न केवल हिंदुओं का है बल्कि यह मानवता को शर्मसार करने वाला है ।हिदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने वहां की सरकार पर दवाब बना या जाये जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश की छवि सम्मानित हो सके ।इसी विरोध के चलते नगर पूरी तरह बंद रहा लोगो को चायपान तक के लिए यहाँ वहां भटकते देखा गया ।

  • editornaseem

    Related Posts

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    पेपर लीक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया वीडियो सामने आया है। जानिए पीएम मोदी ने परीक्षा प्रणाली, छात्रों और पेपर लीक पर क्या कहा। पढ़ें पूरी खबर।

    BREAKING: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, नया वीडियो जारी | जानिए क्या कहा

    BREAKING: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    BREAKING: अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

    मानसून सत्र 2026: संसद से जारी हुईं खास तस्वीरें, देखें लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच की झलक”

    मानसून सत्र 2026: संसद से जारी हुईं खास तस्वीरें, देखें लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच की झलक”

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    MP News: श्मशान घाट से गायब हुईं अस्थियां! सागर की इस घटना ने खड़े किए कई सवाल, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत में परिवार

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।

    31 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में सेवा दल की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर होगा मंथन।