बंगाली डाक्टर ने लगाया मरीज को ग़लत इंजेक्शन मरीज की हालत बिगड़ते ही भेजा जिला अस्पताल

वसीम कुरैशी की रिपोर्ट गढ़ी रायसेन
रायसेन गढ़ी,,, वैसे तो डाक्टर को भगवान का रूप कहा जाता है जब मरीज जीवन और मौत के बीच जंग लड़ता है तब वह जीवन जीतने के लिए डाक्टर के पास पहुंच जाता है परन्तु जब डॉक्टर ही बिना जांचे परखे दवा दे तो उसे क्या कहा जाए ऐसा ही मामला कस्बा गढ़ी का प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार गढ़ी कस्बे में आनंद विश्वास बंगाली डाक्टर के रूप में अपनी क्लीनिक चला रहे हैं कि एक मरीज कल्लू पिता इस्माइल जो गढ़ी के ही रहने वाले हैं अपनी बीमारी के चलते उक्त डाक्टर की क्लीनिक पर पहुंच गए तथा डाक्टर को अपनी बीमारी बताकर इलाज करवाना चाहा परन्तु डाक्टर विश्वास ने आनन-फानन में बिना जांचे इंजेक्शन दे दिया जिससे मरीज की हालत और बिगड गई जिससे युवक की सांसें थमने लगी जब लोगों को पता चला तो कल्लू को आनन-फानन में रायसेन जिला अस्पताल पहुंचाया। इस मामले को लेकर मरीज़ के परिजनों ने कलेक्टर एवं एसपी को शिकायत की साथ ही जिला चिकित्सा अधिकारी को भी आवेदन देकर उक्त नीम हकीम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की साथ ही गढ़ी पुलिस चौकी पर भी शिकायत की गई तब गढ़ी पुलिस चौकी पर भी डाक्टर व पीड़ित के परिजनों का काफी विवाद हुआ। इसके पूर्व भी ऐसे अनेक मामले सामने आ चुके हैं साथ ही जहां गर्भपात पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है तब सरकार एवं कानून को ठेंगा दिखाकर गर्भपात कराने के मामले भी चर्चित हो रहे हैं जो भ्रूण हत्या की श्रेणी में आते हैं ऐसा नहीं है कि बंगाली डाक्टर गढ़ी में ही अपने कारनामों को अंजाम दे रहे हैं बल्कि पूरे जिले में ऐसे डाक्टरोका जाल बिछा हुआ है तथा ऐसे जिले भर में निजी डॉक्टर के रूप में हजारों की संख्या में नीम-हकीम अपने काम को धड़ल्ले से अंजाम दे रहे हैं ऐसा भी नहीं है कि इस सारे गोरखधंधे पर शासन प्रशासन की नजर न पहुंच पा रही है तब जिला स्वास्थ्य विभाग में बैठे जिम्मेदारों की मिली भगत से इंकार नहीं किया जा सकता जब सरकार लोगों को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सैकड़ों रोज़ नित नई योजनाएं क्रियान्वित कर रहे हैं तब यह योजना धरातल पर कैसे पहुंच पा रही होगी जिसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पीड़ित सरकार की योजनाओं को अनदेखी कर निजी नीम-हकीम से अपनी जान बचाने पहुंच जाते हैं जिससे ऐसी घटनाएं देखने सुनने को मिल जाती है समय रहते इन निजी डॉक्टरो पर रोक लगाई जानी चाहिए जिससे बीमारी का उपचार कराने लोग सरकारी अस्पतालों तक पहुंच सके

नसीम खान संपादक

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़