बढ़ती ठंड और बारिश का कहर, जनस्वास्थ्य व फसलों पर मंडरा रहा खतरा।ओलावृष्टि की आशंका से किसान चिंतित, ठंडजनित बीमारियों से जनजीवन प्रभावित।

नसीमखान सांची
सांची,,, क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड ने आम जनजीवन के साथ-साथ जनस्वास्थ्य को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बीती आधी रात हुई बारिश की बौछारों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन और अधिक बढ़ गई। आसमान में दिनभर घने बादल छाए रहने से मौसम के और खराब होने की आशंका बनी हुई है।
मौसम में आए इस अचानक बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ओलावृष्टि की संभावना को लेकर किसान भयभीत हैं, क्योंकि इससे खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में किसानों ने समय रहते प्रशासन से मौसम को देखते हुए आवश्यक सतर्कता और राहत व्यवस्था की मांग की है।
बढ़ती ठंड का सीधा असर जनस्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। सर्दी-जुकाम, खांसी व बुखार जैसी मौसमी बीमारियों के मामलों में वृद्धि हो रही है। विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और कमजोर वर्ग के लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
ठंड से राहत के लिए नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है, हालांकि जनहित में इसकी व्यापकता बढ़ाए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है। लोग ठंड से बचाव हेतु गर्म कपड़ों का उपयोग कर रहे हैं और अनावश्यक बाहर निकलने से परहेज कर रहे है।
मौसम की इस मार के बीच जनहित में जरूरी है कि प्रशासन सतर्क रहे और नागरिक भी सावधानी बरतते हुए अपनी सेहत व फसलों की सुरक्षा करें।

  • editornaseem

    Related Posts

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नसीम खानसांची। काछीकानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने…

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    नसीम खानसांची,,, सांची विकासखंड के ग्राम गाडरखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्कूल बैग एवं अध्ययन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी