बरसों से सरकारी दफ्तरों में जमे कर्मचारी ।बनते हैं राजनीति का हिस्सा।

नसीम खान
सांची,,, इस स्थल के सरकारी दफ्तरों में बरसों से कर्मचारी जमे हुए हैं जो खुलेआम राजनीति से जुड़े दिखाई दे जाते हैं परन्तु आचार संहिता लागू होने के बाद भी चुनाव आयोग इन कर्मचारियों पर नकेल नहीं कस सका।
जानकारी के अनुसार इस स्थल पर सरकारी दफ्तरों में बरसों से एक हीं जगह सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी जमे हुए हैं जिनपर आम जनता का भय नहीं रहा तथा जो खुलेआम सत्ता धारियों के साथ चिपक जाते हैं एवं खुलेआम अपनी राजनीतिक मजबूत पकड़ के चलते हिस्सा बने रहते हैं सरकारी पदों पर बैठ कर अपनी मजबूत जड़ें जमा चुके हैं तथा समय-समय पर विवादों में घिरे रहे हैं हालांकि विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के पूर्व ही सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों की पदस्थापना हो चुकी है बावजूद इसके नगर परिषद कार्यालय में बीस बीस साल से जमे कर्मचारियों की करतूतें किसी से छिपी नहीं रही तथा खुलकर अपनी अपनी पसंदीदा राजनीतिक दलों में पैंठ के चलते न तो प्रशासन न ही शासन न ही चुनाव आयोग ही इनको इधर से उधर कर सका है जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों को शंका बढ़ रही है जब कि चुनाव आते ही सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों को चुनाव आयोग इधर से उधर कर चुनाव में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाने का प्रयास करता है बावजूद इसके इन कर्मचारियों की राजनीतिक मजबूत पकड़ के चलते चुनाव आयोग भी इधर से उधर नहीं कर सका बताया जाता है चुनाव आयोग चुनाव पूर्व सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की लंबी पदस्थापना के चलते इधर से उधर कर देता है परन्तु इस स्थल पर जमे कर्मचारी अपनी मजबूत पकड़ के चलते इधर से उधर होने से अपने आप को बचाने में सफल हो जाते हैं । आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व चुनाव आयोग इन कर्मचारियों की सूची तैयार कर इन्हें इधर से उधर कर जनता मैं चुनाव की निष्पक्षता बनाने में कार्यवाही शुरू करें तथा जो इन सरकारी दफ्तरों में बरसों से जमे रहकर राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने पर रोक लगाये। जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े न हो सकें । नगर परिषद जनपद पंचायत कार्यालय सहित सरकारी स्कूलों सहित अन्य दफ्तरों से कर्मचारियों को इधर से उधर करने की जरूरत महसूस की जा रही है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़