बाल बाल बचे मंत्री उमेश पटेल…रायपुर से नंदेली के लिए निकले…बिलासपुर बिल्हा टोल प्लाजा के पास…

दीपक शोभवानी की रिपोर्ट
रायगढ़।बिलासपुर से बड़ी खबर आ रही है। उच्च शिक्षा मंत्री एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गये। हादसा उस वक्त हुआ, जब मंत्री उमेश पटेल रायपुर से नंदेली (रायगढ़) जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक काफिले की फॉलो गाड़ी ने तेज रफ्तार से मंत्री की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मंत्री उमेश पटेल की वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं मंत्री भी जख्मी हो गये। घटना बिल्हा के भोजपुरी टोल प्लाजा के पहले की बतायी जा रही है। घटना में मंत्री उमेश पटेल बाल बाल बच गये। मंत्री के सिर और पैर में आई चोट।रायपुर से नंदेली लौटते वक्त हादसा हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद छत्तीसगढ़ भवन में वो आराम कर रहे हैं। घटना के बाद उमेश पटेल को तत्काल रिंग रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्स रे के बाद पैर में गंभीर चोट की बात कही जा रही है।हालांकि उनकी सर की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।
जानकारी के मुताबिक जिस वक्त फॉलो गाड़ी ने मंत्री की गा़डी को टक्कर मारी, उस वक्त आगे-आगे चल रहे मंत्री गाड़ी में ही खाना खा रहे थे। तभी तेज रफ्तार फॉलो गाड़ी ने पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना के बाद तत्काल उन्हें रिंग रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वो छत्तीसगढ़ भवन लाये गये। वो रात्रि विश्राम अभी छत्तीसगढ़ भवन में ही करेंगे।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने रायपुर महानदी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूनी मन की बात

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की पहल : छत्तीसगढ़ में बेहतर स्वास्थ के लिए 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 15 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा की होगी नियुक्ति

छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला